smupnews

विधायक पूजा पाल पर अभद्र टिप्पणी, उमेश यादव पर मुकदमा दर्ज

एसएमयूपीन्यूज, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में कर्नलगंज थाने में चायल की विधायक पूजा पाल को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ शनिवार रात मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा अधिवक्ता श्याम चन्द्र पाल की तहरीर पर दर्ज किया गया। पुलिस कहना है कि साेशल मीडिया एक्स पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।

जांच के आधार पर की गई कार्रवाई

अपर पुलिस उपायुक्त नगर अभिजीत कुमार ने रविवार काे बताया कि सराय ममरेज थाना क्षेत्र के सदरेपुर निवासी अधिवक्ता श्याम चन्द्र पाल की तहरीर पर कर्नलगंज थाने में चायल की विधायक पूजा पाल पर अभद्र टिप्पणी करने वाले उमेश यादव के खिलाफ धारा 79, 356(2),353(2) और 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई। गुण और दोष के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अधिवक्ता श्याम चन्द्र पाल द्वारा यह लगाया गया था आरोप

उल्लेखनीय है कि कर्नलगंज थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक अधिवक्ता श्याम चन्द्र पाल ने आरोप लगाया है उमेश यादव ने साेशल मीडिया एक्स प्लेटफार्म पर जो टिप्पणी की गई है। उस टिप्पणी काे लेकर चरवाहा समाज, गड़ेरिया समाज की महिलाओं सहित पूरे समाज को ठेस पहुंची है। ऐसे में इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए। –

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *