नई दिल्ली (एसएमयूपी न्यूज़)।79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया और राष्ट्रगान के साथ सलामी ली। लगातार 12वीं बार स्वतंत्रता दिवस पर संबोधन देकर मोदी, पंडित नेहरू के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बने।

आत्मनिर्भर भारत का संकल्प,पाकिस्तान पर सख्त संदेश

प्रधानमंत्री ने कहा कि “विकसित भारत का आधार आत्मनिर्भर भारत है” और दूसरों पर निर्भरता को आज़ादी पर प्रश्नचिन्ह बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आत्मनिर्भरता सिर्फ आर्थिक नहीं बल्कि राष्ट्रीय सामर्थ्य से जुड़ी है।मोदी ने पाकिस्तान के परमाणु ब्लैकमेल को खारिज करते हुए कहा कि किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सिंधु जल समझौते को अन्यायपूर्ण बताते हुए उन्होंने किसानों के हित में इसे स्वीकार न करने की बात दोहराई।

बड़े आर्थिक और तकनीकी ऐलान

प्रधानमंत्री ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की

नेक्स्ट जेनरेशन GST रिफॉर्म: दिवाली से लागू होगा, जिससे रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती होंगी और एमएसएमई को लाभ मिलेगा।

विकसित भारत रोज़गार योजना: पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को 15,000 की सहायता।

सेमीकंडक्टर मिशन: वर्ष के अंत तक मेड इन इंडिया चिप बाजार में उपलब्ध होगी।

मेक इन इंडिया जेट इंजन, EV बैटरी और सोलर पैनल देश में ही निर्मित होंगे।

रक्षा और संसाधन मिशन

मिशन सुदर्शन चक्र: अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों का विकास।

नेशनल डीप वॉटर एक्सप्लोरेशन मिशन: समुद्री तेल-गैस और खनिज भंडार की खोज।

हाई पावर डेमोग्राफी मिशन: सीमावर्ती क्षेत्रों में जनसंख्या असंतुलन से निपटने के लिए।

युवाओं और किसानों से आह्वान

मोदी ने युवाओं से तकनीक और औद्योगिक क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लेने की अपील की। किसानों से उर्वरकों का सही उपयोग और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने की बात कही।

आरएसएस और ऐतिहासिक संदर्भ

आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संगठन और स्वयंसेवकों को नमन करते हुए मोदी ने कहा कि “व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण” के लक्ष्य में उनका योगदान अद्वितीय है।

यह भी पढ़े : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भीषण बादल फटा, 40 लोगों की मौत, अब तक 120 लोग बचाए गए

यह भी पढ़े : इटौंजा पावर हाउस में हाईटेंशन लाइन से झुलसा संविदा कर्मी, मौत के बाद परिजनों का हंगामा

यह भी पढ़े : बाराबंकी एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 2.12 करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़े :विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर CM योगी का कांग्रेस पर तीखा वार, CAA के तहत पुनर्वास का ऐलान

यह भी पढ़े :वैवाहिक कलह से दुखी महिला दो बेटों संग गोमती नदी में कूदी, एक बच्चे का शव बरामद, दो लापता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *