होमउप्र न्यूज़बलरामपुर में में मूकबधिर युवती से दुष्कर्म, पुलिस चौकी के पास हुई...

बलरामपुर में में मूकबधिर युवती से दुष्कर्म, पुलिस चौकी के पास हुई वारदात

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।यूपी के बलरामपुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में सोमवार की रात एक 22 वर्षीय मूकबधिर युवती के साथ सुनसान खेत में दर्दनाक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यह वारदात उस इलाके में हुई है, जहां जिले के सबसे महत्वपूर्ण अधिकारियों के आवास और पुलिस चौकी बेहद करीब हैं, लेकिन सुरक्षा में भारी चूक की वजह से यह घटना हो गई।

घटना का क्रम और वारदात का भयावह मंजर

पीड़िता करीब रात 8 बजे अपनी ननिहाल से लौट रही थी, तभी एक युवक ने उसे जबरन सुनसान खेत की ओर खींच लिया। चूंकि युवती बोल और सुन नहीं सकती थी, इसलिए वह किसी से मदद के लिए आवाज नहीं लगा पाई। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना के बाद फरार हो गया।परिवार के सदस्यों ने बताया कि एक घंटे की खोजबीन के बाद युवती को खेत में बेसुध हालत में पाया गया। तुरंत उसे जिला महिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई है, लेकिन वह मानसिक रूप से गहराई से आहत है।

सीसीटीवी से खुली पोल , सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

बता दें कि घटना स्थल से महज 20 मीटर की दूरी पर स्थित बहादुरपुर पुलिस चौकी के तीन से चार CCTV कैमरे पूरी तरह बंद मिले हैं। वहीं, एसपी के आवास के पास से एक 14 सेकंड का फुटेज मिला है, जिसमें पीड़िता डर के मारे भागती हुई नजर आ रही है।यह इलाका जिला मुख्यालय का सबसे सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है, जहां डीएम, एसपी, एडीएम और जिला जज जैसे वरिष्ठ अधिकारियों के आवास स्थित हैं। इसके बावजूद इस भयावह घटना के दौरान किसी पुलिसकर्मी या जिम्मेदार अधिकारी को कोई भनक तक नहीं लगी।

परिजनों की मांग: कड़ी सजा और बेहतर सुरक्षा

प्रभारी अधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि पीड़िता अभी इशारों में ही बात कर पा रही है और एक्सपर्ट उसकी जांच कर रहे हैं। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पीड़िता के परिजन इस घटना को जिले के सबसे सुरक्षित इलाके में होने वाली गंभीर सुरक्षा चूक बताते हुए आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि अगर यहां सुरक्षित नहीं है तो अन्य क्षेत्रों का क्या होगा। वे आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसे घिनौने अपराधों पर लगाम लगे।

यह भी पढ़े : सराहनीय कदम : मऊ पुलिस ने घाघरा नदी में फंसे 21 लोगों की बचाई जान

यह भी पढ़े : मेरठ में फर्जी टीसी व मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़े : शादी के 10 दिन बाद हत्या, सिपाही ने पत्नी को चाकू से गोदा

यह भी पढ़े : जन्मदिन पार्टी करके लौट रहे दोस्तों की कार पोल से टकराई, लेखपाल सहित तीन की मौत

यह भी पढ़े : मिलावटी पेट्रोल-डीजल की सप्लाई करने वालों का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments