संजीव सिंह, बलिया। कंपोजिट विद्यालय सवन, शिक्षा क्षेत्र चिलकहर में 12 अगस्त को आयोजित यूनिफार्म वितरण एवं माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम में बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु कुमार सिंह ने विद्यालय के छात्रों को गणवेश वितरित किया।

माताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रविन्द्र कनौजिया ने की। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक संजय यादव ने स्कूल रेडनेस कार्यक्रम में माताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के कारण विद्यालय में 25 से अधिक नए नामांकन हुए हैं। इको क्लब कार्यक्रम के तहत जनपद नोडल शैलेंद्र प्रताप यादव ने पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर विशेष जोर दिया।

सरकारी विद्यालयों की भूमिका पर अपने विचार रखे

शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के वरिष्ठ शिक्षक बलवंत सिंह ने माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम और सरकारी विद्यालयों की भूमिका पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय में सामुदायिक सहभागिता और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कुछ विद्यालयों में शिक्षकों की उदासीनता के कारण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में कमी आती है, जबकि समर्पित शिक्षक हर साल 100 से 150 छात्रों का नामांकन करवा लेते हैं।

प्रधानाध्यापक संजय कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया

कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ चिलकहर के ब्लॉक अध्यक्ष अरुण पांडे, महामंत्री सत्यजीत सिंह, अनिल सिंह सेंगर, महफूज आलम, जय मंगल यादव, आशुतोष सिंह, रमेश सिंह, सुनील यादव, रामाशीष यादव समेत न्याय पंचायत सवन के सभी विद्यालयों के अध्यापक मौजूद रहे। संचालन अनिल सिंह ने किया और अंत में प्रधानाध्यापक संजय कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़े : क्रिकेटर आकाशदीप को बिना पंजीकरण फॉर्च्यूनर देने पर सनी मोटर्स को नोटिस

यह भी पढ़े : बीमारी का बहाना बनाकर पत्नी को बुलाया होटल, परिचित के साथ शारीरिक संबंध बनाने डाला दबाव

यह भी पढ़े : बाइक निकालते समय गिरा गेट, तीन वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़े : ट्रैक्टर-ट्रॉली-बाइक भिड़ंत में पांच की जान गई, सीएम ने जताया शोक

यह भी पढ़े : शव लेकर लौट रही एंबुलेंस कंटेनर से टकराई, दो महिलाओं की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *