होमउप्र न्यूज़मिलावटी पेट्रोल-डीजल की सप्लाई करने वालों का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

मिलावटी पेट्रोल-डीजल की सप्लाई करने वालों का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने एक बड़े अभियान में पेट्रोल/डीजल में एथेनाल व साल्वेंट केमिकल मिलाकर अंतरराज्यीय स्तर पर सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार हुए, जबकि भारी मात्रा में साल्वेंट, पेट्रोल और डीजल समेत कई वाहन व उपकरण बरामद हुए।

मौके से नौ ड्रम एथेनाल, एक टैंकर व अन्य उपकरण बरामद

गिरफ्तार आरोपियों में रामू यादव, सुखबीर कुमार, सुजीत कुमार (टैंकर ड्राइवर), रिंकू सिंह और मो. दीनू शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 9 ड्रम एथेनाल/साल्वेंट, 4 ड्रम पेट्रोल, एक टैंकर (15,000 लीटर पेट्रोल व 5,000 लीटर डीजल भरा), पिकअप, दो मारुति वाहन, पाइप, मोटरयुक्त फिलर मशीन, जनरेटर, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, नकदी 4,770 और इंडियन ऑयल के टैक्स इनवॉइस/बिल्टी दस्तावेज बरामद किए।

30 रुपये में खरीदकर 75-80 रुपये प्रति लीटर करते थे सप्लाई

एसटीएफ और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर किसानपथ, सीतापुर रोड स्थित लोधामऊ गांव के पास बाग में दबिश दी। मौके पर टैंकरों से पेट्रोल चोरी कर साल्वेंट मिलाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद नमूना जांच में एथेनाल-साल्वेंट की मौजूदगी पाई गई।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे 30 रुपये प्रति लीटर की दर से साल्वेंट खरीदते और पेट्रोल/डीजल में मिलाकर लखनऊ व आसपास के जिलों में 75-80 रुपये प्रति लीटर में सप्लाई करते थे।

इसी अपराध में पहले भी रिंकू जा चुका है जेल

मिलावटी ईंधन से वाहन जल्दी खराब हो जाते हैं। आरोपियों में से रिंकू सिंह पहले भी इसी अपराध में जेल जा चुका है।सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सैरपुर में संबंधित धाराओं और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। एसटीएफ का मानना है कि इस कार्रवाई से ईंधन मिलावट के नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ेगा।

यह भी पढ़े : क्रिकेटर आकाशदीप को बिना पंजीकरण फॉर्च्यूनर देने पर सनी मोटर्स को नोटिस

यह भी पढ़े : बीमारी का बहाना बनाकर पत्नी को बुलाया होटल, परिचित के साथ शारीरिक संबंध बनाने डाला दबाव

यह भी पढ़े : बाइक निकालते समय गिरा गेट, तीन वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़े : ट्रैक्टर-ट्रॉली-बाइक भिड़ंत में पांच की जान गई, सीएम ने जताया शोक

यह भी पढ़े : शव लेकर लौट रही एंबुलेंस कंटेनर से टकराई, दो महिलाओं की मौत

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments