एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के बख्शी का तालाब क्षेत्र के भैंसामऊ गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। ग्राम निवासी सुनील मौर्य के घर का भारी-भरकम लोहे का गेट अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आकर उनका तीन वर्षीय बेटा शिवम की मौके पर ही मौत हो गई।

बाइक निकालने के लिए खोल रहे थे गेट, अचानक से गिरा

पुलिस के मुताबिक, सुबह सुनील अपने बड़े बेटे विशाल को स्कूल छोड़ने की तैयारी कर रहे थे। छोटा बेटा शिवम घर के गेट के पास खेल रहा था। जैसे ही सुनील ने बाइक निकालने के लिए गेट खोला, वह अचानक किनारे खड़े शिवम पर आ गिरा। हादसे में सुनील बाल-बाल बच गए, लेकिन शिवम गेट के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घर का माहौल चीख-पुकार से गूंज उठा

पड़ोसियों की मदद से गेट हटाकर शिवम को निकाला गया और तत्काल ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुन मां अंजू बदहवास होकर जमीन पर गिर पड़ीं। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला, लेकिन घर का माहौल चीख-पुकार से गूंज उठा।

गेट के पेंच हो गए थे ढीले, बारिश के कारण टाल दी थी मरम्मत

परिजनों के मुताबिक, गेट के पेंच कुछ दिनों से ढीले थे, लेकिन बरसात के चलते मरम्मत टाल दी गई थी। पिता सुनील ने गहरे दुख के साथ कहा कि अगर समय रहते गेट ठीक करा देता, तो आज यह हादसा टल सकता था।बीकेटी इंस्पेक्टर संजय ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को घटना की औपचारिक शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर आवश्यक जांच की जाएगी। गांव में मासूम की असमय मौत से सभी स्तब्ध हैं।

यह भी पढ़े : यूपी के थानों में अवांछनीय तत्वों का प्रवेश पूरी तरह रोका जाए : डीजीपी

यह भी पढ़े : चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी पदोन्नति का रास्ता साफ, पावर कारपोरेशन का बड़ा फैसला

यह भी पढ़े : महिला ग्राहक बनकर आई ज्वेलरी शॉप पर, सोने के झुमके लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद

सातवीं की छात्रा से गणित के शिक्षक ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़े : आज से तीन दिनों तक बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी महिलाएं,अपने साथ एक सहयात्री पर ले जा सकेंगी

यह भी पढ़े : जनता को साइबर अपराधों से बचाने की दिशा में यूपी पुलिस की नई पहल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *