एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हटौली में सोमवार शाम एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। यहां 30 वर्षीय महिला सोनिका ने अपने ही घर के पिछले कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

घर वाले जब तक समझ पाते तब तक महिला ने तोड़ दिया दम

घटना की सूचना मिलते ही मलिहाबाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।मृतका सोनिका, ग्राम हटौली निवासी आनंद कुमार की पत्नी थी। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम लगभग 6 बजे सोनिका ने कमरे की छत के हुक में साड़ी बांधकर यह खौफनाक कदम उठाया। जब तक घरवाले कुछ समझ पाते, वह दम तोड़ चुकी थी।

दो मासूम बच्चियों के सिर से हमेशा के लिए उठ गया मां का साया

सोनिका अपने पीछे दो मासूम बेटियां तीन वर्षीय राधा और एक वर्षीय आलिया को छोड़ गई है। यह भी सामने आया है कि आनंद कुमार की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी की मौत प्रसव के दौरान हो गई थी।घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के बाद ही आत्महत्या की वजह सामने आ पाएगी।

सोनिका के अचानक फांसी लगाने से हर कोई हैरान

फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि महिला को किन परिस्थितियों में यह कदम उठाना पड़ा। गांव के लोगों का कहना है कि सोनिका मिलनसार स्वभाव की थी और उसकी अचानक मौत ने सभी को हैरान कर दिया है। दो मासूम बच्चियों के सिर से मां का साया उठ जाने से परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़े : यूपी के थानों में अवांछनीय तत्वों का प्रवेश पूरी तरह रोका जाए : डीजीपी

यह भी पढ़े : चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी पदोन्नति का रास्ता साफ, पावर कारपोरेशन का बड़ा फैसला

यह भी पढ़े : महिला ग्राहक बनकर आई ज्वेलरी शॉप पर, सोने के झुमके लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद

सातवीं की छात्रा से गणित के शिक्षक ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़े : आज से तीन दिनों तक बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी महिलाएं,अपने साथ एक सहयात्री पर ले जा सकेंगी

यह भी पढ़े : जनता को साइबर अपराधों से बचाने की दिशा में यूपी पुलिस की नई पहल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *