एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  राजधानी में हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। गोमतीनगर स्थित एल्डिको ग्रीन सिटी निवासी पृथ्वीराज गोस्वामी ने कानपुर नगर के भटपुरवा निवासी संजय कुमार पर उनसे और उनके परिचितों से कुल 1.07 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।

ट्रेन में यात्रा के दौरान हुई थी मुलाकात

पीड़ित की याचिका पर कोर्ट के आदेश के बाद गोमतीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।पृथ्वीराज के अनुसार, कुछ वर्ष पहले ट्रेन यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात संजय से हुई थी। दोस्ती बढ़ने पर संजय ने दावा किया कि वह हाईकोर्ट में नौकरी लगवा सकता है। इस पर पृथ्वीराज ने अपने भाई विश्वजीत के लिए नौकरी की बात की, जिसके बदले आरोपी ने 15 लाख रुपये ले लिए।

हाईकोर्ट पहुंचे तो पता चला कि नियुक्ति पत्र है फर्जी

इसके बाद संजय ने अन्य लोगों की भी भर्ती कराने का लालच दिया। पृथ्वीराज ने अपने परिचित बिहार के नालंदा निवासी मुकेश कुमार, राजीव कुमार, गया के अजय कुमार, वीरेंद्र कुमार और विक्रम से मिलवाया। इन सभी से आरोपी ने कुल 92.49 लाख रुपये वसूल लिए। कुछ समय बाद सभी को नियुक्ति पत्र और परिचय पत्र सौंप दिए गए।लेकिन जब ये लोग हाईकोर्ट पहुंचे, तो पता चला कि सभी दस्तावेज फर्जी हैं।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटीं

पुलिस में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पृथ्वीराज ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और ठोस सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : यूपी के थानों में अवांछनीय तत्वों का प्रवेश पूरी तरह रोका जाए : डीजीपी

यह भी पढ़े : चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी पदोन्नति का रास्ता साफ, पावर कारपोरेशन का बड़ा फैसला

यह भी पढ़े : महिला ग्राहक बनकर आई ज्वेलरी शॉप पर, सोने के झुमके लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद

सातवीं की छात्रा से गणित के शिक्षक ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़े : आज से तीन दिनों तक बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी महिलाएं,अपने साथ एक सहयात्री पर ले जा सकेंगी

यह भी पढ़े : जनता को साइबर अपराधों से बचाने की दिशा में यूपी पुलिस की नई पहल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *