एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। किसान पथ सर्विस लाइन किनारे अमौल गांव के पास झाड़ियों में 32 वर्षीय रमेश गौतम का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना करीब शाम छह बजे की बताई जा रही है।
मृतक का शरीर पानी से भीगा हुआ था
परिवार के मुताबिक, रमेश रविवार सुबह करीब नौ बजे रोजाना की तरह घर से काम पर निकले थे। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजन उन्हें खोजने लगे। इसी बीच गांव से करीब 500 मीटर दूरी पर ग्रामीणों ने झाड़ियों में उनका शव पड़ा देखा और परिजनों व पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक का शरीर पानी से भीगा हुआ था। प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं।
मौत के कारणाों का पता लगाने में जुटीं पुलिस
रमेश चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।परिजनों ने आशंका जताई है कि रमेश की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।रमेश की पत्नी करीब 11 साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। उसकी एक बेटी दीपिका है, जो उस समय मात्र एक महीने की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े : यूपी के थानों में अवांछनीय तत्वों का प्रवेश पूरी तरह रोका जाए : डीजीपी
यह भी पढ़े : चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी पदोन्नति का रास्ता साफ, पावर कारपोरेशन का बड़ा फैसला
यह भी पढ़े : महिला ग्राहक बनकर आई ज्वेलरी शॉप पर, सोने के झुमके लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद
सातवीं की छात्रा से गणित के शिक्षक ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार
यह भी पढ़े : जनता को साइबर अपराधों से बचाने की दिशा में यूपी पुलिस की नई पहल
