एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी के इटौंजा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक 18 वर्षीय युवक द्वारा पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक की पहचान मुकुंदपुर मजरा गोहानखुर्द निवासी रोबिन श्रीवास्तव पुत्र गजराज के रूप में हुई है। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे ग्रामीणों ने देखा कि गांव के बाहर स्थित एक नीम के पेड़ पर युवक रस्सी के सहारे लटका हुआ है। तुरंत यह सूचना इटौंजा थाना पुलिस को दी गई।
आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में मौजूद फील्ड यूनिट टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रारंभिक जांच के बाद शव को नीचे उतरवाया। परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा भरने की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। अचानक हुई इस घटना से गांव के लोग स्तब्ध हैं और मृतक के परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़े : यूपी के थानों में अवांछनीय तत्वों का प्रवेश पूरी तरह रोका जाए : डीजीपी
यह भी पढ़े : चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी पदोन्नति का रास्ता साफ, पावर कारपोरेशन का बड़ा फैसला
यह भी पढ़े : महिला ग्राहक बनकर आई ज्वेलरी शॉप पर, सोने के झुमके लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद
सातवीं की छात्रा से गणित के शिक्षक ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार
यह भी पढ़े : जनता को साइबर अपराधों से बचाने की दिशा में यूपी पुलिस की नई पहल
