होम उप्र न्यूज़ नर्सिंग छात्रा की फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर की गई अभद्रता, चार लोगों...

नर्सिंग छात्रा की फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर की गई अभद्रता, चार लोगों पर केस दर्ज

0
44

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी में सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। जौनपुर की रहने वाली एक नर्सिंग छात्रा, जो इस समय लखनऊ में अपनी बुआ के साथ रह रही है, ने इंस्टाग्राम पर अपने नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर अश्लील व आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में छात्रा ने पड़ोस में रहने वाले एक दंपती सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

आदर्श तिवारी बीते तीन वर्षों से उसे परेशान कर रहा

छात्रा के अनुसार, पड़ोस में रहने वाला आदर्श तिवारी बीते तीन वर्षों से उसे परेशान कर रहा है। एक महीने पहले उसने अपनी पत्नी राखी के साथ मिलकर पीड़िता के नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट तैयार किया और उससे छात्रा के परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। इसके बाद उस अकाउंट से छात्रा और उसके परिवार के खिलाफ अश्लील व आपत्तिजनक बातें पोस्ट की गईं।

छात्रा ने विरोध किया तो दी जा रही धमकी

छात्रा का कहना है कि आरोपी दंपती ने इस तरह की कई फर्जी आईडी बना रखी हैं, जिनका इस्तेमाल करके उसकी छवि खराब की जा रही है। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आदर्श, उसकी पत्नी राखी, आदर्श की मां और उनके एक जानकार अरविंद तिवारी ने उसे डराने-धमकाने की कोशिश की।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। सोशल मीडिया मैनिपुलेशन और महिलाओं को मानसिक रूप से परेशान करने के इस मामले को लेकर पुलिस ने साइबर सेल से भी संपर्क किया है।

यह भी पढ़े : धर्मांतरण के काले कारोबार’ का हिसाब देगा नवीन रोहरा, ईडी की रिमांड शुरू

यह भी पढ़े : गांजा तस्करी गिरोह का सरगना लखनऊ से गिरफ्तार, 39.25 लाख का गांजा बरामद

यह भी पढ़े : झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, गंगा राम अस्पताल में ली अंतिम सांस

यह भी पढ़े : खाली प्लॉट में मिले तीन मासूमों के शव, गांव में मचा कोहराम, हत्या की आशंका

यह भी पढ़े : रक्षाबंधन पर सीएम योगी का तोहफा, महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा