एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के गोमतीनगर विस्तार के विभूतिखंड क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट में मंगलवार रात फैमिली डिनर के दौरान विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि खाने को लेकर हुए विवाद में रेस्टोरेंट स्टाफ और एक परिवार के बीच तीखी बहस, अभद्रता और धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई।

स्टाफ ने महिला और बुजुर्ग सदस्यों के साथ गलत व्यवहार की

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।शिकायतकर्ता परिवार का कहना है कि वे डिनर के लिए रेस्टोरेंट पहुंचे थे, जहां ऑर्डर में हुई गड़बड़ी को लेकर स्टाफ से पहले बहस हुई। आरोप है कि इस दौरान स्टाफ ने महिला और बुजुर्ग सदस्यों के साथ गलत व्यवहार किया। मामला बढ़ता देख अन्य ग्राहकों ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन विवाद और गंभीर हो गया।

आपसी कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक जा पहुंचा

स्थानीय पुलिस के अनुसार, विवाद ऑर्डर के मुद्दे से शुरू हुआ और आपसी कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। मौके पर पहुंची विभूतिखंड थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और मामला शांत कराया। फिलहाल पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के जरिए पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी है।

यह भी पढ़े : धर्मांतरण के काले कारोबार’ का हिसाब देगा नवीन रोहरा, ईडी की रिमांड शुरू

यह भी पढ़े : गांजा तस्करी गिरोह का सरगना लखनऊ से गिरफ्तार, 39.25 लाख का गांजा बरामद

यह भी पढ़े : झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, गंगा राम अस्पताल में ली अंतिम सांस

यह भी पढ़े : खाली प्लॉट में मिले तीन मासूमों के शव, गांव में मचा कोहराम, हत्या की आशंका

यह भी पढ़े : रक्षाबंधन पर सीएम योगी का तोहफा, महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *