एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।शेयर बाजार में मोटा मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर साइबर ठगों ने बाराबंकी के एक कारोबारी से 1.77 करोड़ रुपये की ठगी कर डाली। ठगों ने पहले व्हाट्सएप पर फर्जी पहचान से कारोबारी से दोस्ती की, फिर निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये ऐंठ लिए। जब पीड़ित को कोई लाभ नहीं मिला और रकम निकालने पर आईडी ब्लॉक कर दी गई, तब जाकर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।
पहले पीड़ित को एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज मिला
पीड़ित कारोबारी विवेक वर्मा मूल रूप से बाराबंकी के सफेदाबाद क्षेत्र के शालीमार विला के निवासी हैं और वर्तमान में लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर-16 में रहते हैं। कुछ दिन पहले उन्हें एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज मिला। खुद को ‘श्रुति जायसवाल’ बताने वाली युवती ने ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से मोटा लाभ होने की बात कहकर उनसे दोस्ती कर ली।
शुरुआती निवेश पर विवेक को एक लाख रुपये का लाभ दिखाया
बातचीत के दौरान उसने एक लिंक भेजा और उससे एक आईडी-पासवर्ड बनाने को कहा। शुरुआती निवेश पर विवेक को एक लाख रुपये का लाभ दिखाया गया, जिससे उनका विश्वास पक्का हो गया। इसके बाद उसने अलग-अलग खातों में कोटक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक व अन्य माध्यमों से 27 मई से 16 जुलाई के बीच कुल 1.77 करोड़ रुपये भेज दिए।
रकम निकालने की कोशिश की तो निवेश आईडी कर दिया ब्लॉक
जब रकम निकालने की कोशिश की गई तो निवेश आईडी को ब्लॉक कर दिया गया। विवेक को तब जाकर धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने सोमवार को साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इंस्पेक्टर बृजेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जिन खातों में रुपये भेजे गए, उन्हें फ्रीज कराने की प्रक्रिया चल रही है।
यह भी पढ़े : धर्मांतरण के काले कारोबार’ का हिसाब देगा नवीन रोहरा, ईडी की रिमांड शुरू
यह भी पढ़े : गांजा तस्करी गिरोह का सरगना लखनऊ से गिरफ्तार, 39.25 लाख का गांजा बरामद
यह भी पढ़े : झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, गंगा राम अस्पताल में ली अंतिम सांस
यह भी पढ़े : खाली प्लॉट में मिले तीन मासूमों के शव, गांव में मचा कोहराम, हत्या की आशंका
यह भी पढ़े : रक्षाबंधन पर सीएम योगी का तोहफा, महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा
