एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी में गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सेमनापुर गांव में रहने वाले 38 वर्षीय मजदूर दीपक ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर मंगलवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें पहले सीएचसी गोसाईंगंज ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में सिविल अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दीपक की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया
दीपक के छोटे भाई प्रदीप के अनुसार वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बीते कुछ समय से उनके पास काम नहीं था और आर्थिक स्थिति खराब चल रही थी। इसी तनाव में उन्होंने यह कदम उठाया। घटना के समय वह घर पर अकेले थे।परिवार में पत्नी पूर्णिमा, मां चंद्रावती, दो बेटियां और एक बेटा हैं। दीपक की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े : धर्मांतरण के काले कारोबार’ का हिसाब देगा नवीन रोहरा, ईडी की रिमांड शुरू
यह भी पढ़े : गांजा तस्करी गिरोह का सरगना लखनऊ से गिरफ्तार, 39.25 लाख का गांजा बरामद
यह भी पढ़े : झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, गंगा राम अस्पताल में ली अंतिम सांस
यह भी पढ़े : खाली प्लॉट में मिले तीन मासूमों के शव, गांव में मचा कोहराम, हत्या की आशंका
यह भी पढ़े : रक्षाबंधन पर सीएम योगी का तोहफा, महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा
