एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आगरा मंडल की गहन समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को स्पष्ट संदेश दिया कि विकास कार्यों के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है, लेकिन जरूरी है कि योजनाओं को समय पर स्वीकृति, क्रियान्वयन और निष्पादन मिले। उन्होंने यह भी चेताया कि यदि योजनाएं तय समय में नहीं बनेंगी, तो बजट लैप्स हो जाएगा, जो सरकार की मंशा के विपरीत है।
मंडल स्तरीय संवाद: जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद
आगरा के मंडलायुक्त कार्यालय में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री ने आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी जिलों के विधायकों, सांसदों, एमएलसी और विभागीय अधिकारियों से क्षेत्रीय समस्याओं, विकास प्राथमिकताओं और योजनाओं पर सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक औपचारिक समीक्षा नहीं, बल्कि विकास की गति बढ़ाने की एक ठोस कोशिश है।
विकास सुझावों को कार्ययोजना में शामिल किया जाए
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सभी विकास सुझावों को कार्ययोजना में शामिल किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा –“जनता से जुड़े मुद्दे सिर्फ कागजों पर नहीं, धरातल पर दिखने चाहिए।”
सड़क निर्माण में गारंटी व्यवस्था लागू, दोषी ठेकेदारों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए सभी विधानसभाओं में प्रस्तावित सड़क, पुल, बाईपास, फ्लाईओवर आदि कार्यों को योजना में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने बरसात के बाद गड्ढा मुक्त सड़क अभियान चलाने को कहा और यह स्पष्ट किया कि—“हर सड़क की गारंटी तय है। यदि तय समय में वह खराब होती है, तो संबंधित ठेकेदार से ही मरम्मत कराई जाए और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाए।”साथ ही, नदी-नालों पर सेतु (लघु एवं दीर्घ) निर्माण के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।
पर्यटन और नगर विकास को मिली प्राथमिकता
बैठक में पर्यटन विभाग ने बताया कि 590 करोड़ की 160 योजनाओं पर कार्य जारी है। मुख्यमंत्री ने धर्मस्थलों से जुड़े संपर्क मार्गों के निर्माण के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके।शहरी विकास को लेकर उन्होंने जलभराव की समस्या पर चिंता जताई और कहा कि—“ड्रेनेज सिस्टम सिर्फ नालियों तक सीमित न रहे, अंतिम जल निकासी तक प्रभावी समाधान बनें।”उन्होंने नगर निकायों को आधुनिक तकनीक से ड्रेनेज योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
मिशन अस्मिता पर मुख्यमंत्री की सराहना
पुलिस आयुक्त आगरा द्वारा ‘मिशन अस्मिता’ अभियान पर दी गई प्रजेंटेशन को मुख्यमंत्री ने सराहा। इस अभियान के तहत अवैध धर्मांतरण और संगठित अपराध पर सख्त कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री ने इसे महिलाओं और समाज की सुरक्षा के लिए सराहनीय कदम बताया।
बैठक में रही मंत्री और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
मुख्यमंत्री के साथ मंच पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, और गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी सहित कई मंत्री मौजूद रहे। इसके अलावा मंडल के चारों जिलों के विधायक, एमएलसी, विभागीय सचिव और जिलाधिकारी भी इस बैठक का हिस्सा बने।
यह भी पढ़े : धर्मांतरण के काले कारोबार’ का हिसाब देगा नवीन रोहरा, ईडी की रिमांड शुरू
यह भी पढ़े : गांजा तस्करी गिरोह का सरगना लखनऊ से गिरफ्तार, 39.25 लाख का गांजा बरामद
यह भी पढ़े : झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, गंगा राम अस्पताल में ली अंतिम सांस
यह भी पढ़े : खाली प्लॉट में मिले तीन मासूमों के शव, गांव में मचा कोहराम, हत्या की आशंका
यह भी पढ़े : रक्षाबंधन पर सीएम योगी का तोहफा, महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

