होमउप्र न्यूज़चौबीस घंटे बाद भी नहीं मिला अधेड़, गोमतीनगर में गया था मछली...

चौबीस घंटे बाद भी नहीं मिला अधेड़, गोमतीनगर में गया था मछली मारने, तलाश जारी

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के ठाकुरगंज में रविवार को सुबह मछली पकड़ने गए 50 वर्षीय व्यक्ति के गोमती नदी में डूबने की आशंका से इलाके में हड़कंप मच गया। बरी कला निवासी सनोज कश्यप सुबह घर से निकले थे, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी है।

कॉलोनी बंधे के पास मछली पकड़ने गए थे

परिजनों के मुताबिक, सनोज हर रोज की तरह रविवार सुबह कैटिल कॉलोनी बंधे के पास मछली पकड़ने गए थे। उन्होंने अपने छोटे बेटे विकास से कहा था कि कुछ देर में आकर मछलियां ले जाना। दोपहर में विकास जब वहां पहुंचा तो पिता ने जाल से मछलियां निकालकर उसे दे दीं और खुद नदी में नहाने चले गए।

घर नहीं आने पर परिजन खुद खोज शुरू कर दी

इसके बाद से ही सनोज का कोई सुराग नहीं लगा। जब देर शाम तक वे घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने खुद उनकी खोज शुरू की। काफी देर तलाश करने के बाद भी सफलता नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।परिजनों का आरोप है कि रविवार शाम जब पुलिस को डूबने की सूचना दी गई, तो उन्होंने बारिश और अंधेरा होने का हवाला देकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

सनोज के न मिलने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

सोमवार सुबह करीब 10 बजे ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पहुंची, और उसके एक घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने भी सर्च ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है। परिवार में पत्नी सुनीता और तीन बेटे जितेंद्र, धर्मेंद्र और विकास हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े : पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी यूपी एटीएस के हत्थे चढ़े, व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए जिहाद फैलाने की कोशिश

यह भी पढ़े : धर्मांतरण के काले कारोबार’ का हिसाब देगा नवीन रोहरा, ईडी की रिमांड शुरू

यह भी पढ़े : गांजा तस्करी गिरोह का सरगना लखनऊ से गिरफ्तार, 39.25 लाख का गांजा बरामद

यह भी पढ़े : झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, गंगा राम अस्पताल में ली अंतिम सांस

यह भी पढ़े : खाली प्लॉट में मिले तीन मासूमों के शव, गांव में मचा कोहराम, हत्या की आशंका

यह भी पढ़े : रक्षाबंधन पर सीएम योगी का तोहफा, महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments