एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश सीआईडी में तैनात एएसपी मुकेश प्रताप सिंह और उनके परिजनों के खिलाफ पत्नी की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में 30 जुलाई को उनकी पत्नी नितेश सिंह का शव फंदे से लटका मिला था। मृतका के भाई की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में इसे पूर्व नियोजित हत्या बताते हुए एएसपी समेत उनके माता-पिता, भाई और बहन को नामजद किया गया है।
नितेश और मुकेश के बीच कलह बना मुख्य वजह
मूल रूप से फिरोजाबाद के नगला करन सिंह निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उनकी बहन नितेश की शादी 30 नवंबर 2012 को मुकेश प्रताप से हुई थी। शादी के कुछ वर्षों बाद ही उनके बीच संबंध बिगड़ने लगे। प्रमोद का आरोप है कि मुकेश का एक महिला पूनम से करीबी रिश्ता था, जो आशियाना क्षेत्र की निवासी है। यही संबंध नितेश और मुकेश के बीच कलह की मुख्य वजह बना।
नितेश मानसिक रूप से बेहद आहत रहने लगी थीं
एफआईआर के अनुसार, नितेश ने कई बार पूनम से जुड़ी शिकायतें मुकेश के माता-पिता रमेश चंद्र व सुधा देवी, भाई अनुभव चंद्रा और बहन आस्था से की थीं, लेकिन सभी ने मुकेश का पक्ष लिया। इससे नितेश मानसिक रूप से बेहद आहत रहने लगी थीं।
नीतेश से कहा गया कि या तो घर छोड़ दो या मर जाओं
प्रमोद ने दावा किया कि घटना से एक दिन पहले, 29 जुलाई को मुकेश और उसकी बहन आस्था ने नितेश के साथ मारपीट की थी। पूनम को लेकर ही विवाद हुआ था, जिसके बाद नितेश से कहा गया कि या तो घर छोड़ दो या मर जाओ। अगले दिन, 30 जुलाई को सुबह नितेश की बेटी अनन्या ने फोन कर सूचना दी कि मां फंदे से लटकी मिली हैं।जब प्रमोद लखनऊ पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शव फर्श पर पड़ा था और घर में मुकेश समेत कोई भी परिजन मौजूद नहीं था।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
प्रमोद का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि साजिशन हत्या है, जिसे पारिवारिक दबाव और हिंसा के चलते अंजाम दिया गया।इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक, पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े : धर्मांतरण के काले कारोबार’ का हिसाब देगा नवीन रोहरा, ईडी की रिमांड शुरू
यह भी पढ़े : गांजा तस्करी गिरोह का सरगना लखनऊ से गिरफ्तार, 39.25 लाख का गांजा बरामद
यह भी पढ़े : झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, गंगा राम अस्पताल में ली अंतिम सांस
यह भी पढ़े : खाली प्लॉट में मिले तीन मासूमों के शव, गांव में मचा कोहराम, हत्या की आशंका
यह भी पढ़े : रक्षाबंधन पर सीएम योगी का तोहफा, महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा
