एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को लखनऊ पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक संगठित गिरोह के सरगना को भारी मात्रा में गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर के कब्जे से 156.600 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 39.25 लाख रुपये आंकी गई है।

एसटीएफ ने मोहनालगंज से शिवम यादव को दबोचा

गिरफ्तार आरोपी का नाम शिवम यादव, पुत्र शेर बहादुर यादव, निवासी सलेमपुर अचाका, थाना नगराम, मोहनलालगंज, लखनऊ है। एसटीएफ को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ संगठित गिरोह आंध्र प्रदेश व उड़ीसा से गांजा लाकर यूपी के विभिन्न जिलों में सप्लाई कर रहे हैं। इस पर एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही के पर्यवेक्षण में विशेष टीम को सक्रिय किया गया। निरीक्षक राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम को लखनऊ में तैनात किया गया था।सूचना मिली कि एक स्कार्पियो में गांजा लाया जा रहा है। इस पर एसटीएफ ने सहायक पुलिस आयुक्त, मोहनलालगंज और थाना नगराम पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी कर शिवम यादव को दबोच लिया।

पिछले दो साल से कर रहा है गांजा तस्करी का धंधा

शिवम ने बताया कि वह अपने साथी सूरज सिंह (निवासी बहुरवा, थाना बल्दीराय, सुलतानपुर) के साथ पिछले दो वर्षों से गांजा तस्करी का धंधा कर रहा है। वे आंध्र प्रदेश और उड़ीसा से गांजा लाकर लखनऊ, सुलतानपुर, रायबरेली समेत अन्य जिलों में स्थानीय तस्करों को सप्लाई करते हैं। उसने यह भी कबूला कि स्कार्पियो गांजा तस्करी से कमाए पैसों से ही खरीदी गई थी।शिवम यादव के खिलाफ पूर्व में थाना पीजीआई, लखनऊ में भी संगीन धाराओं (धारा 120बी, 409, 420, 477ए) में मुकदमा दर्ज है।

यह भी पढ़े : सड़क पर बिछे 11 शव, नौ एक ही परिवार के, मंजर ऐसा कि कांप उठी रूह

यह भी पढ़े :चकबंदी विभाग के बाबू की संदिग्ध मौत मामले में प्रॉपर्टी डीलरों पर पुलिस की नजर

यह भी पढ़े :यूपी पुलिस को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 30 हजार और भर्तियों की प्रक्रिया शुरू

यह भी पढ़े : कुकरैल नाले में डूबे किशोर का शव बरामद, परिवार में कोहराम

यह भी पढ़े : मंत्री असीम अरुण के निजी सचिव निलंबित, महिला के साथ की थी छेड़छाड़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *