एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश में जारी भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ सहित कई जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्डों के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश पांडेय द्वारा आदेश जारी कर स्कूल प्रबंधनों से कहा गया है कि यदि कोई बच्चा पहले से स्कूल के लिए रवाना हो गया है तो उसे सुरक्षित वापस भेजा जाए।

छुट्टी के आदेश को सख्ती से पालन करने का निर्देश

रविवार से लखनऊ में लगातार मूसलधार बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। स्थिति को देखते हुए रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बहराइच और अंबेडकरनगर जिलों में भी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। सभी जिलाधिकारियों ने आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

आज 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के अनुसार तराई और आगरा मंडलों के 15 जिलों में सोमवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जबकि 31 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 64 जिलों में वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है।वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी ट्रफ लाइन अभी भी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों की ओर सक्रिय है।

बारिश के चलते कई जिलों में जलभराव का हालात

आज तराई और पश्चिमी यूपी में भारी वर्षा की संभावना है।रविवार को लखीमपुर खीरी और भदोही में 120 मिमी, चित्रकूट और प्रतापगढ़ में 110 मिमी, अलीगढ़ में 100 मिमी, जबकि वाराणसी, बलिया, प्रयागराज व मिर्जापुर में 90 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। गोंडा, सीतापुर, बाराबंकी और बहराइच में भी बारिश के चलते कई जगह जलभराव हो गया है।

यह भी पढ़े : सड़क पर बिछे 11 शव, नौ एक ही परिवार के, मंजर ऐसा कि कांप उठी रूह

यह भी पढ़े :चकबंदी विभाग के बाबू की संदिग्ध मौत मामले में प्रॉपर्टी डीलरों पर पुलिस की नजर

यह भी पढ़े :यूपी पुलिस को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 30 हजार और भर्तियों की प्रक्रिया शुरू

यह भी पढ़े : कुकरैल नाले में डूबे किशोर का शव बरामद, परिवार में कोहराम

यह भी पढ़े : मंत्री असीम अरुण के निजी सचिव निलंबित, महिला के साथ की थी छेड़छाड़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *