एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश चकबंदी विभाग के बाबू राजकुमार सिंह (52) की रहस्यमयी मौत के मामले में जांच तेज हो गई है। आशियाना सेक्टर-जे निवासी राजकुमार का शव बुधवार को शहीद पथ स्थित एक प्लॉट के कमरे में मिला था। उनके सिर में गोली लगी थी और पास ही रिवॉल्वर पड़ी हुई थी। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया।
खोखा बरामद, रिवॉल्वर की शिनाख्त में जुटीं पुलिस
मामले की जांच कर रही सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने शनिवार को मौके से एक खोखा बरामद किया है। पुलिस अब रिवॉल्वर के मालिक की शिनाख्त में जुटी है, जिसके लिए दूसरे जिलों के कलेक्ट्रेट से लाइसेंसी हथियारों की जानकारी मंगाई गई है। इस बीच, कई प्रॉपर्टी डीलर पुलिस की निगरानी में आ गए हैं, जिनसे पूछताछ की तैयारी है।
परिजनों ने अभी तक नहीं लगाया कोई आरोप : इंस्पेक्टर
इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक, मृतक के परिजनों ने अब तक कोई तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर मिलती है, तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को पुलिस ने परिजनों से मुलाकात भी की थी, लेकिन उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया।पुलिस आत्महत्या के कारणों के साथ-साथ हत्या की संभावना को भी ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
यह भी पढ़े : कुकरैल नाले में डूबे किशोर का शव बरामद, परिवार में कोहराम
यह भी पढ़े : मंत्री असीम अरुण के निजी सचिव निलंबित, महिला के साथ की थी छेड़छाड़
यह भी पढ़े : लड़की के मित्र को सबक सिखाने के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की दी झूठी धमकी
यह भी पढ़े : पुलिस नहीं सुनी तो तहसील समाधान दिवस पर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
यह भी पढ़े :प्रयागराज में गंगा-यमुना का कहर, 52 गांव और 14 मोहल्ले जलमग्न, हजारों लोग प्रभावित
