एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण के कार्यालय में तैनात एक आउटसोर्स महिला कर्मचारी ने उनके निजी सचिव जय किशन सिंह पर गंभीर अशोभनीय व्यवहार का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के बाद मंत्री ने तत्परता दिखाते हुए स्वयं पुलिस को कार्यालय बुलाया और आरोपी को गिरफ्तार करवा दिया।

28 जुलाई को निजी सचिव जय किशन सिंह ने महिला से की थी अभद्रता

बताया जा रहा है कि 28 जुलाई को जब महिला कर्मचारी कार्यालय में अकेली थी, उस दौरान निजी सचिव जय किशन सिंह ने उसके साथ अभद्रता की। महिला के अनुसार, आरोपी न केवल आपत्तिजनक हरकत करता था, बल्कि बार-बार अपने कमरे में बुलाकर मानसिक प्रताड़ना देता था। विरोध करने पर नौकरी से निकालने और ऊंची पहुंच की धमकी दी जाती थी।

मत्री ने खुद पुलिस बुलाकर निजी सचिव को भिजवाया था थाने

बृहस्पतिवार को मंत्री के कार्यालय पहुंचने की सूचना मिलने पर पीड़िता भी मौके पर पहुँची और रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। मंत्री असीम अरुण ने गंभीरता से मामला लिया और पुलिस को बुलाकर आरोपी सचिव को तत्काल थाने भिजवाया। गोमतीनगर थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई करते हुए जय किशन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : रिटायर्ड कर्नल ने लगाए पड़ोसी परिवार पर मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप

यह भी पढ़े : आयकर विभाग ने दो टैक्स प्रैक्टिशनर के ठिकानों पर मारा छापा

यह भी पढ़े : स्याना हिंसा मामला में इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या में पांच को उम्रकैद, 33 को सात-सात साल की सजा

यह भी पढ़े :धर्मांतरण मामले में छांगुर की रिमांड पूरी, बोला- धर्मांतरण से कोई लेना-देना नहीं

यह भी पढ़े :भुवनेश्वर से दबोचा गया 2.5 करोड़ के बैंक घोटाले का मास्टरमाइंड

यह भी पढ़े :शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 दोपहिया वाहन बरामद

लखनऊ की छात्रा की उत्तराखंड में मौत, परिजन बोले- मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *