एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी में तहसील समाधान दिवस के दौरान गोसाईगंज की एक महिला द्वारा आत्मदाह की कोशिश से हड़कंप मच गया। शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में महिला सीमा ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर खुद को आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर तैनात दरोगा ने तत्परता दिखाते हुए उससे केरोसिन की बोतल छीन ली और बड़ी घटना टल गई।
जिलाधिकारी से भी अपनी पीड़ा साझा की थी
महिला का आरोप है कि ससुरालवालों ने उसे घर से निकाल दिया है और उसका पति भी उसे छोड़ चुका है। पीड़िता ने इस संबंध में कई बार गोसाईगंज पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला का कहना है कि उसने पिछले समाधान दिवस में जिलाधिकारी से भी अपनी पीड़ा साझा की थी, जिस पर डीएम ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे, मगर स्थानीय पुलिस ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया।
तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई
पुलिस और प्रशासन की निष्क्रियता से परेशान महिला ने इस बार आत्मदाह का प्रयास किया, जिसे समय रहते रोका गया। इस घटना से तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं और महिला के आरोपों की पुष्टि की जा रही है।
यह भी पढ़े : रिटायर्ड कर्नल ने लगाए पड़ोसी परिवार पर मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप
यह भी पढ़े : आयकर विभाग ने दो टैक्स प्रैक्टिशनर के ठिकानों पर मारा छापा
यह भी पढ़े :धर्मांतरण मामले में छांगुर की रिमांड पूरी, बोला- धर्मांतरण से कोई लेना-देना नहीं
यह भी पढ़े :भुवनेश्वर से दबोचा गया 2.5 करोड़ के बैंक घोटाले का मास्टरमाइंड
यह भी पढ़े :शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 दोपहिया वाहन बरामद
लखनऊ की छात्रा की उत्तराखंड में मौत, परिजन बोले- मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती
यह भी पढ़े :बीएचयू प्रोफेसर की पत्नी ने छठी मंजिल से कूदकर दी जान, डिप्रेशन में थीं महिला
