smupnews

IPS आनंद स्वरूप को NHRC में मिला नया दायित्व, यूपी सरकार ने किया कार्यमुक्त

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आनंद स्वरूप को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) में नया जिम्मा मिला है। उन्हें आयोग में महानिदेशक (अन्वेषण) के पद पर नियुक्त किया गया है, जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यमुक्त कर दिया है।

वे अब 31 अगस्त 2029 तक NHRC में अपनी सेवाएं देंगे

1992 बैच के आईपीएस अधिकारी आनंद स्वरूप को केंद्र सरकार ने 23 जुलाई 2025 को जारी आदेश के तहत नियुक्ति दी है। वे अब 31 अगस्त 2029 तक NHRC में अपनी सेवाएं देंगे। आनंद स्वरूप वर्तमान में पुलिस विभाग में डीजी रैंक पर कार्यरत हैं। आयोग में वे जांच शाखा का नेतृत्व करेंगे और मानवाधिकार उल्लंघनों से संबंधित मामलों की निगरानी एवं जांच की कमान संभालेंगे।

कई संवेदनशील जिलों एएसपी व डीआईजी रह चुके

आनंद स्वरूप का करियर प्रशासनिक अनुशासन, निष्पक्षता और सख्त फैसलों के लिए जाना जाता है। वे यूपी के कई संवेदनशील जिलों में एसएसपी और डीआईजी रह चुके हैं। इससे पहले भी वे केंद्रीय गृह मंत्रालय, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सचिवालय और अन्य सुरक्षा एजेंसियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

1992 में उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा में योगदान दिया था

बिहार के पटना निवासी आनंद स्वरूप अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर हैं और 1992 में उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा में योगदान दिया था। प्रशासनिक दक्षता और राजनीतिक हस्तक्षेप से दूरी उनकी कार्यशैली की पहचान रही है। NHRC जैसे संवेदनशील संगठन में उनकी नियुक्ति को नीतिगत और जांच संबंधी मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े : रिटायर्ड कर्नल ने लगाए पड़ोसी परिवार पर मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप

यह भी पढ़े : आयकर विभाग ने दो टैक्स प्रैक्टिशनर के ठिकानों पर मारा छापा

यह भी पढ़े : स्याना हिंसा मामला में इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या में पांच को उम्रकैद, 33 को सात-सात साल की सजा

यह भी पढ़े :धर्मांतरण मामले में छांगुर की रिमांड पूरी, बोला- धर्मांतरण से कोई लेना-देना नहीं

यह भी पढ़े :भुवनेश्वर से दबोचा गया 2.5 करोड़ के बैंक घोटाले का मास्टरमाइंड

यह भी पढ़े :शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 दोपहिया वाहन बरामद

लखनऊ की छात्रा की उत्तराखंड में मौत, परिजन बोले- मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती

यह भी पढ़े :बीएचयू प्रोफेसर की पत्नी ने छठी मंजिल से कूदकर दी जान, डिप्रेशन में थीं महिला

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *