एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । अवैध धर्मांतरण और विदेशी फंडिंग मामले में जांच का सामना कर रहे जमालुद्दीन उर्फ छांगुर को शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पांच दिवसीय रिमांड पूरी होने के बाद वापस लखनऊ जेल भेज दिया गया। दूसरी ओर, मामले में सहआरोपी नवीन घनश्याम रोहरा को रिमांड पर लेने के लिए ईडी ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की है, जिस पर सुनवाई 4 अगस्त को होगी। उसी दिन नवीन को अदालत में पेश भी किया जाएगा।
छांगुर ने संपत्ति को धन देने का जिम्मेदार नवीन रोहरा को ठहराया
जांच के दौरान ईडी ने छांगुर से अवैध धर्मांतरण के लिए विदेशी धन के उपयोग और संपत्तियों की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, छांगुर ने धर्मांतरण में सीधे तौर पर अपनी भूमिका से इनकार किया, हालांकि उसने यह स्वीकार किया कि वह अपने परिवार के साथ इस्लाम धर्म का प्रचार करता रहा है।ईडी को दिए बयान में छांगुर ने संपत्ति के लिए धन देने का जिम्मेदार नवीन रोहरा को ठहराया। उसका दावा है कि सारी फंडिंग नवीन ने की थी और उसे इस बात की जानकारी नहीं है कि नवीन को इतना पैसा कहां से मिला।
विदेशी संस्थाओं की भूमिका की जांच शुरू
ईडी की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि नवीन ने वर्ष 2020 के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पांच कंपनियां शुरू की थीं, जिनमें अचानक करोड़ों रुपये का निवेश हुआ। अब जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि यह निवेश कहां से और किन विदेशी स्रोतों से आया। नवीन की कंपनियों में विदेशी संस्थाओं की भूमिका को लेकर विस्तृत जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े : बाराबंकी में महिला कांस्टेबल की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, आरोपी निकला उसका पति सिपाही
यह भी पढ़े : एएसपी की पत्नी की आत्महत्या से उठे गंभीर सवाल, मायके पक्ष ने लगाया चौंकाने वाला आरोप
यह भी पढ़े : रहीमाबाद में बहन के सामने दबंगों ने की भाई की बेरहमी से हत्या
यह भी पढ़े : मड़ियांव पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद
यह भी पढ़े :लखनऊ में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, एक की मौत, दमकलकर्मियों ने दो की बचाई जान
यह भी पढ़े :यूपी सरकार ने 23 आईएएस का किया तबादला, गोरखपुर समेत 10 जिलाधिकारियों में फेरबदल
यह भी पढ़े :मुख्यमंत्री योगी को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार
