होमउप्र न्यूज़लखनऊ की छात्रा की उत्तराखंड में मौत, परिजन बोले- मेरी बेटी आत्महत्या...

लखनऊ की छात्रा की उत्तराखंड में मौत, परिजन बोले- मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली लखनऊ निवासी 18 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसे आत्महत्या बताया है, लेकिन परिवारजन इसे साजिशन हत्या करार दे रहे हैं। मां बीनू सिंह का कहना है मेरी एक ही बेटी थी, अब वह भी नहीं रही। अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो कोई माता-पिता अपनी बेटियों को बाहर कैसे पढ़ने भेजेगा? हमें बस न्याय चाहिए।

हास्टल में छात्रा फंदे पर लटकी मिली

बीसीए सेकेंड ईयर की छात्रा वासवी तोमर, बुधवार शाम अपने हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटकी मिली। आनन-फानन में छात्रा को भवाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही लखनऊ स्थित उसके परिजन उत्तराखंड पहुंच गए।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कहा-रैगिंग का विरोध बना मौत की वजह?

वासवी के पिता रामकृष्ण तोमर, मां बीनू सिंह और अन्य परिजनों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि वासवी आत्महत्या नहीं कर सकती। मां ने रोते हुए कहा मेरी बेटी बहादुर थी, वह कभी हार नहीं मानती थी। किसी और छात्रा की मदद करने की वजह से उस पर हमले की साजिश रची गई।परिजनों के मुताबिक, वासवी यूनिवर्सिटी में चल रही रैगिंग के खिलाफ आवाज उठा रही थी। उन्होंने दावा किया कि वासवी को जानबूझकर टारगेट किया गया और उसे हॉस्टल में मार दिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी परिजन उठा रहे सवाल

भाई आयुष सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटे जाने के निशान हैं, जो आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की ओर इशारा करते हैं। वहीं, चाचा अनुज सिंह का कहना है कि यूनिवर्सिटी सुसाइड नोट होने की बात कह रही है, लेकिन अब तक न परिजनों को नोट दिखाया गया है, न ही प्रशासन ने किसी छात्रा से खुलकर बात करने दी है।परिजनों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन पूरे मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। हॉस्टल की छात्राओं को चुप रहने और परिजनों से बात न करने की हिदायत दी गई है।

यह भी पढ़े : बाराबंकी में महिला कांस्टेबल की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, आरोपी निकला उसका पति सिपाही

यह भी पढ़े : एएसपी की पत्नी की आत्महत्या से उठे गंभीर सवाल, मायके पक्ष ने लगाया चौंकाने वाला आरोप

यह भी पढ़े : रहीमाबाद में बहन के सामने दबंगों ने की भाई की बेरहमी से हत्या

यह भी पढ़े : मड़ियांव पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद

यह भी पढ़े :लखनऊ में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, एक की मौत, दमकलकर्मियों ने दो की बचाई जान

यह भी पढ़े :यूपी सरकार ने 23 आईएएस का किया तबादला, गोरखपुर समेत 10 जिलाधिकारियों में फेरबदल

यह भी पढ़े :मुख्यमंत्री योगी को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments