एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सेक्टर-जी निवासी एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। किशोर की पहचान 14 वर्षीय जफेद बाघ के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उड़ीसा का रहने वाला था।
बेटे को फंदे से लटका देखकर मां की निकल पड़ी चीख
जानकारी के अनुसार, जफेद शुक्रवार रात मोबाइल पर गेम खेलने में मशगूल था। इस पर मां ने उसे पढ़ाई छोड़ मोबाइल में समय गंवाने के लिए डांट दिया। मां की नाराजगी से आहत होकर जफेद अपने कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद जब मां कमरे में पहुंचीं तो उन्होंने बेटे को फंदे पर लटका पाया। बेटे की हालत देखकर मां चीख पड़ीं और बेहोश हो गईं।
परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया
परिवार में पिता प्रवीण कुमार सीआरपीएफ की 93वीं बटालियन में दीवान हैं, जिनका हाल ही में लखनऊ ट्रांसफर हुआ था। जफेद के दो अन्य भाई हैं—जोसफ और जेम्स। बड़ा भाई जोसफ उड़ीसा में दादा-दादी के साथ रहता है।थाना प्रभारी आशियाना छत्रपाल सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े : यूपी पुलिस मुख्यालय में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान समारोह
यह भी पढ़े : जौनपुर में शास्त्रों की तस्करी करने वाले गैंग का भण्डाफोड़
यह भी पढ़े : छांगुर बाबा के भतीजे के अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर
]यह भी पढ़े : मॉडल चाय वाली से मारपीट मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट
