होमउप्र न्यूज़रिटायर्ड कर्नल की बेटी को डराकर मांगे 1.5 करोड़

रिटायर्ड कर्नल की बेटी को डराकर मांगे 1.5 करोड़

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । रिटायर्ड कर्नल हमीद उसमानी की बेटी से डेढ़ करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और ब्लैकमेलिंग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी दिल्ली द्वारिका निवासी आशू पाठक है, जो पहले पीड़िता के साथ उत्तराखंड हाईकोर्ट में क्लर्क की ट्रेनिंग कर चुका है। पीड़िता ने हुसैनगंज थाने में रंगदारी, ब्लैकमेलिंग और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने यह एफआईआर कोर्ट के आदेश पर दर्ज की है।

व्हाट्सएप पर भेजे धमकी भरे मैसेज, मांगता रहा मोटी रकम

24 अगस्त 2024 को आशू ने एक करोड़ रुपये की मांग की, वहीं 25 सितंबर को फिर से 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। जून 2025 में भी उसने परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फिर पैसे मांगे।

परिवार को दी गई जान से मारने की धमकी

कर्नल हमीद उसमानी का आरोप है कि बेटी के विरोध के बावजूद आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा। आरोपी ने यह भी धमकी दी कि यदि रुपये नहीं दिए तो पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस पूरे षड्यंत्र में आशू के माता-पिता आरपी पाठक और मंजू पाठक की संलिप्तता भी बताई गई है।

पुलिस ने नहीं की सुनवाई, कोर्ट की फटकार पर दर्ज हुआ केस

कर्नल उसमानी ने बताया कि उन्होंने सीएम पोर्टल, उच्चाधिकारियों और थाने में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरी में कोर्ट की शरण ली, जिसके बाद हुसैनगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।

जांच में जुटी पुलिस, डिजिटल साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू

थानाध्यक्ष शिवमंगल सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। व्हाट्सएप मैसेज के स्क्रीनशॉट मांगे गए हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments