photo साइबर ठगी का खुलासा करते पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ।

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम टीम (पूर्वी जोन) और थाना गुडम्बा की संयुक्त पुलिस टीम ने फर्जी ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप्स के माध्यम से लोगों से ठगी करने वाले एक संगठित साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में कुल 16 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में नकदी, फर्जी दस्तावेज, मोबाइल, लैपटॉप, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक और अवैध तरीके से इस्तेमाल हो रहे तकनीकी उपकरण बरामद किए गए हैं।

फर्जी गेमिंग ऐप के जरिए चल रहा था करोड़ों का खेल

गुडम्बा थाना क्षेत्र के स्मृति अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 403 में रह रहे संदिग्ध युवकों की सूचना पर क्राइम टीम और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। मौके पर मौजूद 16 व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो उनके पास से जो सामान बरामद हुआ, उसने पुलिस को भी चौंका दिया। आरोपी फर्जी लोटस गेमिंग ऐप और बेटिंग वेबसाइट्स के जरिए लोगों को ऑनलाइन गेमिंग में निवेश करवाते थे और उनसे ठगी करते थे।

गिरोह ने नकद लेन-देन के जरिए पुलिस से बचने की साजिश भी रची थी

पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे अवैध गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स को जोड़ते थे और उनसे पैसा “रेन्ट पर लिए गए बैंक खातों” में मंगवाते थे। यह पैसा बाद में ATM से निकालकर गेमिंग साइट के मुख्य संचालकों को भेजा जाता था, ताकि खाते ब्लॉक होने से बच सकें। गिरोह ने नकद लेन-देन के जरिए पुलिस से बचने की साजिश भी रची थी।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान जब्त किया यह सामान

1,07,50,000 नकद, 03 लैपटॉप, 02 नोट गिनने की मशीनें, 79 एटीएम कार्ड, 22 पासबुक और 13 चेकबुक, 30 मोबाइल (तलाशी से) + **24 मोबाइल कमरे से), 02 टैबलेट, 13 आधार कार्ड (1 फर्जी, पुराने करेंसी नोट (रुपया 5, 10, 1 मूल्यवर्ग के नोट), भारी मात्रा में डिजिटल डेटा, सिम कार्ड्स व ऑनलाइन ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड बरामद हुआ है।

गिरोह का काम करने का तरीका

संगठित रूप से खाता धारकों से बैंक अकाउंट, पासबुक, एटीएम और मोबाइल नंबर लिए जाते थे, जिन्हें कम पैसे का लालच देकर अपने नाम से खुलवाया जाता था। अलग-अलग सदस्य खातों में फर्जी ट्रांजैक्शन कर रकम को घुमाते थे ताकि साइबर ट्रेसिंग से बच सकें। कुछ सदस्य केवल ATM से कैश निकालने और उसे ठिकाने लगाने का काम करते थे। गिरोह की गतिविधियां देश के अलग-अलग राज्यों तक फैली हैं और इनमें से कई खाताधारक बाहर के हैं। आरोपियों ने बताया कि गेमिंग साइट्स का संचालन बाहरी नेटवर्क द्वारा किया जा रहा है, जिसके मोबाइल नंबर और संपर्कों की जांच की जा रही है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी छत्तीसगढ़ व गुजरात से

गिरफ्तार अभियुक्तों में छत्तीसगढ़ और गुजरात के रहने वाले कुल 16 शातिर अपराधी शामिल हैं। जिनका नाम प्रमोद साहू, साजिद अंसारी, खेमेन्द्र साहू, सोहैल अशरफ खान, टिकैश यादव, सचिन गुप्ता (छत्तीसगढ़), राकेश कुमार, राकेश प्रहलाद पटेल, गोविन्द भाई प्रजापति, गोविन्द बिहा भारती (गुजरात) अन्य आरोपी: अभय मिश्रा, अंश शर्मा, शंकर बाग, विनायक चौहान, मोहन सिंह, विजय साहनी आदि हैं।

यह भी पढ़े :गाजियाबाद में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, शादाब घायल

यह भी पढ़े : इस्लाम के लिए जान देने को तैयार थीं बहनें, एके-47 के साथ फोटो से खुला राज

यह भी पढ़े : पाकिस्तानी वीडियो के जरिए सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की साजिश नाकाम, तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़े : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया पद से इस्तीफा

यह भी पढ़े : 69 की उम्र में जगदीश सिंह ने रचा इतिहास, वर्ल्ड पुलिस गेम्स में भारत के लिए जीते 9 मेडल

यह भी पढ़े : रंजिश में की गई युवक की हत्या, इंदिरानगर पुलिस ने 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़े : धान के खेत में सपा सांसद प्रिया सरोज, परंपरागत अंदाज में की रोपाई, वीडियो वायरल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *