एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाराणसी में एक किराए के मकान में चल रही अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए STF ने भारी मात्रा में तैयार व अर्धनिर्मित असलहा, कारतूस और आधुनिक निर्माण उपकरण बरामद किए हैं। इस फैक्ट्री को संचालित करने वाला आरोपी मिठाई लाल चौधरी गिरफ्तार किया गया है, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों और बिहार के मुंगेर से भी असलहा मंगवाकर बेचता था।
असलहा तस्करी की लंबे समय से एसटीएफ को मिल रही थी सूचना
STF को लंबे समय से इनपुट मिल रहे थे कि वाराणसी में अवैध रूप से असलहा बनाकर उसकी प्रदेशभर में आपूर्ति की जा रही है। STF लखनऊ के अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में टीमों को अभिसूचना संकलन के निर्देश दिए गए। 22 जुलाई को उपनिरीक्षक अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में एक टीम वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-09 के पीछे पहुंची, जहां एक संदिग्ध के मिलने की सूचना मिली थी। रात करीब 11 बजे STF ने घेराबंदी कर अभियुक्त मिठाई लाल चौधरी पुत्र गुलाब पासी (निवासी मोहल्ला रूपमपुर, आशापुर, थाना सारनाथ, वाराणसी) को मौके से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो पिस्टल बरामद हुईं।
पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे
पूछताछ में मिठाई लाल ने स्वीकार किया कि वह एक किराए के मकान में अवैध रूप से शस्त्र निर्माण करता है। जो असलहे वह खुद तैयार करता है, उन्हें 25-30 हजार रुपये में बेचता है, जबकि बिहार के मुंगेर से मंगवाए गए असलहे 50-60 हजार रुपये में बेचता है।उसने यह भी बताया कि बरामद मिस कारतूस असलहों की ट्रायल के दौरान इस्तेमाल किए।
इनके कब्जे दो पिस्टल (9 एमएम), 01 पिस्टल (32 बोर), एक अर्धनिर्मित रिवॉल्वर (32 बोर), विभिन्न बोर के कुल 10 से अधिक जिंदा कारतूस, 18 मिस कारतूस, 16 खोखा कारतूस, पांच से अधिक मैग्जीन, 50 ग्राइंडर ब्लेड, 27 ड्रिल बिट, ड्रिल मशीन, कटर मशीनहथौड़ी, पेचकस, आरी, रेती, मापन यंत्र, डाई, स्प्रिंग, स्टील रॉड्स बाक मशीन और अन्य मशीनी उपकरण बरामद किया है।
यूपी के इन जिलों में करता रहा हथियारों की सप्लाई
एसटीएफ की प्राथमिक जांच में सामने आया कि मिठाई लाल वाराणसी सहित पूर्वांचल के अन्य जिलों में हथियारों की आपूर्ति करता था। उसने मुंगेर (बिहार) से अवैध हथियार खरीदने और उन्हें ऊंचे दामों में बेचने की बात भी स्वीकारी है। STF अब उसके नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़े :गाजियाबाद में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, शादाब घायल
यह भी पढ़े : इस्लाम के लिए जान देने को तैयार थीं बहनें, एके-47 के साथ फोटो से खुला राज
यह भी पढ़े : पाकिस्तानी वीडियो के जरिए सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की साजिश नाकाम, तीन गिरफ्तार
यह भी पढ़े : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया पद से इस्तीफा
यह भी पढ़े : 69 की उम्र में जगदीश सिंह ने रचा इतिहास, वर्ल्ड पुलिस गेम्स में भारत के लिए जीते 9 मेडल
यह भी पढ़े : रंजिश में की गई युवक की हत्या, इंदिरानगर पुलिस ने 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
यह भी पढ़े : धान के खेत में सपा सांसद प्रिया सरोज, परंपरागत अंदाज में की रोपाई, वीडियो वायरल
