एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।कांवड़ महोत्सव के बीच गाजियाबाद पुलिस और एक वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। टीलामोड़ थाना क्षेत्र में मंगलवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखकर युवक बाइक मोड़कर भागने लगा और जंगल की ओर चला गया।
पैर में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश
पीछा करने पर बाइक फिसल गई, जिसके बाद युवक ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया, जिससे बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।पकड़े गए युवक की पहचान गुड्डू उर्फ शादाब के रूप में हुई है, जो बिजनौर का रहने वाला है और दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय अपराधी है। उसके खिलाफ गाजियाबाद और दिल्ली के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, छिनैती और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 24 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती
पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और दिल्ली के हर्ष विहार थाना क्षेत्र से चोरी की गई एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।शादाब टीलामोड़ थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े : इस्लाम के लिए जान देने को तैयार थीं बहनें, एके-47 के साथ फोटो से खुला राज
यह भी पढ़े : पाकिस्तानी वीडियो के जरिए सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की साजिश नाकाम, तीन गिरफ्तार
यह भी पढ़े : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया पद से इस्तीफा
यह भी पढ़े : 69 की उम्र में जगदीश सिंह ने रचा इतिहास, वर्ल्ड पुलिस गेम्स में भारत के लिए जीते 9 मेडल
यह भी पढ़े : रंजिश में की गई युवक की हत्या, इंदिरानगर पुलिस ने 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
यह भी पढ़े : धान के खेत में सपा सांसद प्रिया सरोज, परंपरागत अंदाज में की रोपाई, वीडियो वायरल
