photoसांप्रदायिक तनाव फैलाने की एक गहरी साजिश को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक तनाव फैलाने की एक गहरी साजिश को पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। पाकिस्तान की एक पुरानी घटना का वीडियो भारत के मुरादाबाद का बताकर वायरल किया जा रहा था, जिसमें महिलाओं और बच्चों की लाशें खून से लथपथ दिखाई दे रही थीं। पुलिस जांच में सामने आया कि यह वीडियो पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ में अप्रैल 2024 की घटना से जुड़ा है।इस मामले में मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना पुलिस ने सोमवार को तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

व्हाटसअप ग्रुप पर ककरौली के युवक ने डाला वीडियो और ऑडियो

सहारनपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अभिषेक सिंह ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन प्रयासरत है। मुजफ्फरनगर संवेदनशील जनपद है और सुरक्षा की दृष्टि से एटीएस और आरएएफ तैनात की गई है। सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि ककरौली थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति जो ककरौली युवक एकता व्हाटसअप ग्रुप पर एक वीडियो और आॅडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो पाकिस्तान की निकली

वीडियो में दिखाया जा रहा है कि एक घर में महिला और उसके छोटे-छोटे बच्चों की लाश खून से सनी पड़ी है। जो आॅडियो डाला गया है, उसमें कहा जा रहा है कि यह वीडियो मुरादाबाद के ग्राम मंसूरपुर थारक नंगला के पास की है, जहां बजरंग दल के लोग मुस्लिम घरों में घुसकर लोगों को काट रहे हैं। उनकी हत्या कर रहे है और किसी को भी नहीं छोड़ रहे हैं। कई गांव में मुसलमानों की हत्या की जा रही है।

वीडियो शेयर होते ही एक्शन में आई पुलिस

इस वीडियो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लेकर टीम गठित कर वीडियो वायरल करने वालों की तलाश शुरू कर दी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने तीन नदीम, मनशेर और रहीश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इन आरोपितों से पूछताछ जांच के दौरान पता चला कि यह वायरल वीडियो पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ जिले की है।

पकड़े गए लोगों का मकसद कांवड़ यात्रा को प्रभावित करना था

यह घटना वर्ष 2024 में हुई थी, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सात साल के बच्चे को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की थी। डीआईजी सिंह ने बताया कि आरोपितों ने सोची समझी साजिश के तहत इस वीडियो को मुरादाबाद का बताते हुए विशेष समुदाय के लोगों को उकसाकर पश्चिमी यूपी में सांप्रदायिक दंगा भड़काने की कोशिश की है। यह लोग कांवड़ यात्रा को प्रभावित करना था।

पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त किया

पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त किया है। इस गिरोह में उनके कई साथियों के नाम प्रकाश में आए है, जिसको लेकर छानबीन चल रही है। डीआईजी अभिषेक सिंह ने जनपद और प्रदेशवासियों से अपील की है कि दुष्प्रेरणा से सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही इस वीडियो व आॅडियो पर ध्यान न दें। अगर कोई ऐसा करता है तो उसकी जानकारी पुलिस का दें।

यह भी पढ़े : बंद घरों में दिन में करते थे रेकी, रात में करते थे चोरी, पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा

यह भी पढ़े : एटीएस ने छांगुर के सहयोगी राजेश कुमार उपाध्याय को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़े: कानपुर में चाचा की पीट-पीटकर हत्या, भतीजा गिरफ्तार

यह भी पढ़े: ATM कार्ड स्वैप कर लोगों को ठगने वाला अंतरराज्यीय गिरोह एसटीएफ के हत्थे चढ़ा, सरगना सहित 5 गिरफ्तार

यह भी पढ़े: बड़ा बदलाव : लखनऊ में बदले गए कई थाना प्रभारी

यह भी पढ़े: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास ट्रक से अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *