photo9 मेडल जीतने वाले रिटायर्ड पुलिस अफसर को DGP ने किया सम्मानित

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक जगदीश सिंह ने वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स-2025 में 9 पदक जीतकर भारत के लिए ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया है। 69 वर्ष की उम्र में हासिल यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय बनी हुई है। आज उन्होंने पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश से भेंट की, जिन्होंने उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

डीजीपी ने किया सम्मनित

अमेरिका के बर्मिंघम में 27 जून से 6 जुलाई तक आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स-2025 में उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक जगदीश सिंह ने 9 पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। आज उन्होंने पुलिस महानिदेशक (DGP) उत्तर प्रदेश से भेंट की, जिन्होंने मेडल पहनाकर उनका सम्मान किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

पिछले 40 वर्षों में भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही

69 वर्षीय जगदीश सिंह ने यह दिखा दिया कि “उम्र सिर्फ एक संख्या है, असली ताकत जज्बे और आत्मविश्वास में होती है।” उन्होंने अकेले दम पर व्यक्तिगत और टीम दोनों श्रेणियों में स्वर्ण, रजत और कांस्य सहित कुल 9 पदक जीते, जो पिछले 40 वर्षों में भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

प्रमुख उपलब्धियां

कुल पदक – 09

स्वर्ण – 03

रजत – 04

कांस्य – 02

व्यक्तिगत स्पर्धाएं (65+ वर्ग)

800 मीटर दौड़ – स्वर्ण (3:38 मिनट)

10 किलोमीटर दौड़ – स्वर्ण (59 मिनट)

5000 मीटर दौड़ – रजत (28 मिनट)

क्रॉस कंट्री – कांस्य (1:02 घंटा)

हाफ मैराथन – कांस्य (2:12 घंटे)

टीम स्पर्धाएं

क्रॉस कंट्री टीम (भारत + ब्राज़ील) – स्वर्ण

बैडमिंटन टीम (भारत + मलेशिया) – रजत

4×400 मीटर रिले (60+) – रजत

हाफ मैराथन टीम (भारत + अमेरिका) – रजत

4800 मीटर दौड़ सिर्फ 28 मिनट जगदीश ने की पूरी

जगदीश सिंह ने 4800 मीटर दौड़ सिर्फ 28 मिनट में पूरी कर यह जता दिया कि वे आज भी पुलिस भर्ती मानकों से बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। यह उन युवाओं के लिए सीख है जो शारीरिक रूप से सक्षम होते हुए भी तय समय में दौड़ पूरी नहीं कर पाते।

यह भी पढ़े : बंद घरों में दिन में करते थे रेकी, रात में करते थे चोरी, पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा

यह भी पढ़े : एटीएस ने छांगुर के सहयोगी राजेश कुमार उपाध्याय को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़े: कानपुर में चाचा की पीट-पीटकर हत्या, भतीजा गिरफ्तार

यह भी पढ़े: ATM कार्ड स्वैप कर लोगों को ठगने वाला अंतरराज्यीय गिरोह एसटीएफ के हत्थे चढ़ा, सरगना सहित 5 गिरफ्तार

यह भी पढ़े: बड़ा बदलाव : लखनऊ में बदले गए कई थाना प्रभारी

यह भी पढ़े: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास ट्रक से अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *