संजीव सिंह , बलिया । सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना (SGRY) के अंतर्गत वर्ष 2002 से 2005 के बीच बलिया जनपद के पंदह ब्लॉक में हुए खाद्यान्न घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) वाराणसी को बड़ी सफलता मिली है। संगठन की क्रैक टीम ने शनिवार सुबह करीब 9 बजे बलिया के पंदह क्षेत्र से तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद वर्मा को गिरफ्तार किया है।
वह वर्ष 2006 से दर्ज मुकदमे में फरार चल रहा था
राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, पुत्र जगधारी प्रसाद वर्मा, निवासी पंदह, थाना सिकन्दरपुर, बलिया – उस समय ब्लॉक पंदह में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर तैनात था। वह वर्ष 2006 से दर्ज मुकदमे में फरार चल रहा था। उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 46/2006, धारा 409/420/467/468/471/120बी/34 भादंवि व धारा 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज है।
कुल 67.13 लाख रुपये का शासकीय धन गबन किया गया था
प्रकरण के अनुसार, केन्द्र और राज्य सरकार की SGRY योजना के तहत ग्राम पंचायतों को मिट्टी कार्य, नाली निर्माण, खड़ंजा, सीसी रोड, संपर्क मार्ग और पुलिया निर्माण जैसे कार्य कराने थे। लेकिन जांच में सामने आया कि कार्य अपूर्ण व निम्न स्तर का था। साथ ही, ग्राम प्रधान, पंचायत अधिकारी और कोटेदारों की मिलीभगत से 92 फर्जी मास्टर रोल तैयार कर 34.70 लाख रुपये नकद और 32.43 लाख रुपये मूल्य का खाद्यान्न, कुल 67.13 लाख रुपये का शासकीय धन गबन किया गया।
इस मामले में कुल 12 आरोपितों की संलिप्तता पाई गई थी
साक्ष्यों के आधार पर इस मामले में कुल 12 आरोपितों की संलिप्तता पाई गई थी। गिरफ्तार आरोपी ने अन्य अभियुक्तों के साथ मिलकर सरकारी योजना के तहत फर्जी मजदूरों को भुगतान और खाद्यान्न आवंटन दिखाया था। ईओडब्ल्यू वाराणसी सेक्टर की क्रैक टीम प्रभारी निरीक्षक श्री सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में यह गिरफ्तारी की गई। आरोपी को आज ही भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय, वाराणसी में प्रस्तुत किया जाएगा, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े : मासूम सोना हत्याकांड: फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा, जल्द होगी चार्जशीट दाखिल
यह भी पढ़े : मासूम सोना हत्याकांड: फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा, जल्द होगी चार्जशीट दाखिल
यह भी पढ़े : मासूम से दुष्कर्म व हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर
यह भी पढ़े : छांगुर के 14 जगहों पर ईडी की रेड, धर्मांतरण के नाम पर बड़ा घोटाला
यह भी पढ़े : लूटपाट में लिप्त गैंग का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार, चार मोबाइल व अवैध तमंचा बरामद
यह भी पढ़े: बेटी को मारने के बाद 36 घंटे लाश के साथ रही मां, प्रेमी के साथ की पार्टी फिर…
यह भी पढ़े : बचपन में साइकिल सुधारता था, बड़े होकर बना गैंगस्टर – शाहरूख की कहानी खत्म
