एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी की रहने वाली एक युवती ने पूर्व सहकर्मी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि नौकरी के बहाने एक युवक ने उसे अपनी कार में जबरन शराब पिलाने की कोशिश की और विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता की। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अनुभव सिंह के माध्यम से उसे मिली थी नौकरी

युवती के मुताबिक, उसने हाल ही में वृंदावन योजना सेक्टर-10सी स्थित एक प्रॉपर्टी फर्म सर्वज्ञा रियल्टर्स में नौकरी शुरू की थी। यह नौकरी उसे अनुभव सिंह नामक युवक के माध्यम से मिली थी। पीड़िता ने बताया कि ऑफिस के साइट लोकेशन अंसल टाउनशिप जाने के लिए अनुभव सिंह उसे अपनी कार से लेकर जाता था।

कंपनी में अनुभव के खिलाफ शिकायत की तो उसे नौकरी से निकाल दिया

आरोप है कि 12 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे अनुभव सिंह ने अंसल से लौटते वक्त शराब मंगाई और जबरन उसे पिलाने की कोशिश की। इस दौरान उसने युवती से अभद्रता भी की। अगले दिन यानी 13 जुलाई को जब पीड़िता ने इस घटना की शिकायत ऑफिस के सीईओ और अनुभव के बड़े भाई आजाद सिंह से की, तो उल्टा उसे नौकरी से निकाल दिया गया और बकाया वेतन भी नहीं दिया गया।

पीड़िता ने सुशांत गोल्फ सिटी में दर्ज कराया मुकदमा

पीड़िता ने इस पूरे मामले की शिकायत महिला हेल्पलाइन 1090 और सुशांत गोल्फ सिटी थाने में की, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : मड़ियांव में बंधक बनाकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

यह भी पढ़े : मासूम सोना हत्याकांड: फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा, जल्द होगी चार्जशीट दाखिल

यह भी पढ़े : मासूम से दुष्कर्म व हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

यह भी पढ़े : छांगुर के 14 जगहों पर ईडी की रेड, धर्मांतरण के नाम पर बड़ा घोटाला

यह भी पढ़े : लूटपाट में लिप्त गैंग का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार, चार मोबाइल व अवैध तमंचा बरामद

यह भी पढ़े : छांगुर बाबा का धर्मांतरण रैकेट: दुबई से कट्टर मौलानाओं की मदद से खड़ी की जा रही थी बड़ी साजिश

यह भी पढ़े: बेटी को मारने के बाद 36 घंटे लाश के साथ रही मां, प्रेमी के साथ की पार्टी फिर…

यह भी पढ़े : बचपन में साइकिल सुधारता था, बड़े होकर बना गैंगस्टर – शाहरूख की कहानी खत्म

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *