एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।शाहजहांपुर में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) संतोष कुमार का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। शुरुआती जांच में सामने आया है कि संतोष ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। घटना शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के पास की है।मूल रूप से रायबरेली जिले के मझिगवां करन गांव निवासी संतोष कुमार वर्तमान में नलकूप खंड, सिंचाई विभाग, शाहजहांपुर में तैनात थे। वे शादी के बाद अपनी ससुराल शाहजहांपुर में ही रहकर ड्यूटी कर रहे थे।
संतोष की शादी वर्ष 2019 में सरिता वर्मा से हुई थी
परिजनों के मुताबिक, आत्महत्या के पीछे किसी पारिवारिक तनाव की वजह नहीं दिख रही। मृतक के साले अमित ने बताया कि दो महीने पहले संतोष की अपने विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी से कार्य के दबाव को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद से ही वह तनाव में रहने लगे थे, हालांकि उन्होंने किसी भी तरह की विभागीय कार्रवाई से इनकार किया था।अमित के अनुसार, संतोष की शादी वर्ष 2019 में सरिता वर्मा से हुई थी। सरिता वर्तमान में सीतापुर जिले के महोली क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। वह किराये के मकान में अपने ससुर और दो बेटियों—चार वर्षीय ट्विंकल और ढाई वर्षीय गौरी के साथ रहती हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी थाना प्रभारी रेहान अली ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवार द्वारा रायबरेली ले जाया गया है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े : मड़ियांव में बंधक बनाकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म
यह भी पढ़े : छांगुर के 14 जगहों पर ईडी की रेड, धर्मांतरण के नाम पर बड़ा घोटाला
यह भी पढ़े : लूटपाट में लिप्त गैंग का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार, चार मोबाइल व अवैध तमंचा बरामद
यह भी पढ़े: बेटी को मारने के बाद 36 घंटे लाश के साथ रही मां, प्रेमी के साथ की पार्टी फिर…
यह भी पढ़े : बचपन में साइकिल सुधारता था, बड़े होकर बना गैंगस्टर – शाहरूख की कहानी खत्म

