एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी के मड़ियांव थानाक्षेत्र में एक किशोरी को बंधक बनाकर किशोर द्वारा दुष्कर्म किया गया है। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। इस कार्य में किशोर की मां और चाची भी शामिल है। पूरे मामले को पुलिस ने गंभीरतापूर्वक से लेते हुए पीड़ित किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पंद्रह जुलाई की घटना, मां सोकर उठी तो बेटी गायब मिली

पुलिस की मुताबित पीड़िता की मां का कहना है कि 15 जुलाई को जब वह सुबह सोकर जगी तो उनकी बेटी घर से गायब थी। आसपास लोगों से पता किया तो पता चला कि गांव के ही एक किशोर के साथ गई है। किशोर के घर गई तो वहां पर उनकी बेटी नहीं मिली। यहां पता चला कि किशोर उनकी बेटी को लेकर चाची के यहां गया है। वहां जाने पर पता चला कि किशोर और उसकी मां उनकी बेटी को लेकर इंटौजा गए है।

किशोरी मां को बदहवास हालत में इटौंजा मिली

इटौंजा अपने परिजनों के साथ पहुंची तो वहां उनकी बेटी चौराहे के पास बदहवास हालत में मिली। किशोरी ने परिजनों से बताया कि किशोर ने अपने चाची के घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इसका उसके द्वारा विरोध किया गया तो किशोर की मां उसे लेकर इटौंजा पहुंची और सौ रूपये देकर कहां की मुंह न खोलना । किशोर और उसकी मां यहीं उसे छोड़कर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : मां को प्रेमी के साथ अपत्तिजनक हालत में देखकर पापा से शिकायत करने की बात बेटी पर पड़ा भारी , जानिये कैसे

यह भी पढ़े : छांगुर के 14 जगहों पर ईडी की रेड, धर्मांतरण के नाम पर बड़ा घोटाला

यह भी पढ़े : लूटपाट में लिप्त गैंग का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार, चार मोबाइल व अवैध तमंचा बरामद

यह भी पढ़े : छांगुर बाबा का धर्मांतरण रैकेट: दुबई से कट्टर मौलानाओं की मदद से खड़ी की जा रही थी बड़ी साजिश

यह भी पढ़े: बेटी को मारने के बाद 36 घंटे लाश के साथ रही मां, प्रेमी के साथ की पार्टी फिर…

यह भी पढ़े : बचपन में साइकिल सुधारता था, बड़े होकर बना गैंगस्टर – शाहरूख की कहानी खत्म

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *