एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक तस्कर को एसटीएफ यूपी ने जनपद चित्रकूट से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम मोशेश साल्वी पुत्र डेनियल साल्वी निवासी 106 राधाकुण्डलीक अपार्टमेण्ट, सूर्यानगर, बेलापुर रोड, बिटावा, थाणे महाराष्ट्र है।
भारी मात्रा में असलहा बरामद
एसटीएफ ने मोशेश साल्वी के कब्जे से एक रिवाल्वर 32 बोर, एक तमन्चा 315 बोर, 30 कारतूस 32 बोर पिस्टल का, 31 कारतूस 32 बोर रिवाल्वर का, 9 कारतूस 9 एमएम, एक कारतूस 315 बोर, एक मोबाइल फोन, 1140 नकद, एक ड्राइविंग लाइसेन्स बरामद किया है।
एसटीएफ ने अभियुक्त को चित्रकूट से दबोचा
विगत कुछ दिनों से एसटीएफ को यूपी के विभिन्न जनपदों में अवैध रूप से असलहा की तस्करी करने वाले गिरोह के सकिया होकर तस्करी किये जाने के सम्बन्ध में सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में इनकी गिरफ्तारी के लिए दिनेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ लखनऊ के पर्यवेक्षण में टीम गठित गठित की गई थी।
सटीएफ की एक टीम जनपद चित्रकूट में भ्रमणशील थी
जानकारी एकत्र करने के लिए एसटीएफ की एक टीम जनपद चित्रकूट में भ्रमणशील थी, इस दौरान मुखबिर एवं विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से अवैध असलहों की तस्करी करने वाले गैंग का एक सदस्य रेलवे स्टेशन पैनल बिल्डिंग, थानाक्षेत्र मानिकपुर के पास मौजूद है। इस सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचकर कर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया।
मुगेर से असलहा लाकर यूपी में काफी दिनों से कर रहे थे सप्लाई
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि वह मुगेर (बिहार) से रिवाल्वर को 10 हजार में तथा तमन्चा को 2000-2500 में खरीदकर महाराष्ट्र एवं मुम्बई में प्रति रिवाल्वर 40 हजार व प्रति तमन्चा 5-10 हजार में सप्लाई बेचता है। इसी प्रकार 9 एमएम कारतूस को 3000-4000 रूपये प्रति कारतूस एवं 32 बोर कारतूस को 1500-2000 में बेचता है।
अब तक इसके लगभग सैकड़ों असलहा सप्लाई कर चुका है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट में मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है।
यह भी पढ़े : बचपन में साइकिल सुधारता था, बड़े होकर बना गैंगस्टर – शाहरूख की कहानी खत्म
यह भी पढ़े : लखनऊ में डॉक्टर के बाद अब कर्नल के घर को चोरों ने किया साफ
यह भी पढ़े : संजीव जीवा गैंग का कुख्यात शार्प शूटर शाहरुख पठान मुठभेड़ में ढेर,एसटीएफ को बड़ी सफलता
