एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ। राजधानी के मलिहाबाद क्षेत्र के रहीमाबाद थाना में ई-रिक्शा चालक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान 32 वर्षीय ज्ञानेंद्र पाल के रूप में हुई है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पर दौड़ी पुलिस

रहीमाबाद इंस्पेक्टर के मुताबिक शनिवार की सुबह 11.30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर ससपन इलाके में रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त ई-रिक्शा चालक ज्ञानेंद्र पाल के रूप में की। घटनास्थल पर मौजूद परिजनों ने बताया शुक्रवार को ज्ञानेंद्र पाल बाइक लेकर घर से निकले थे, लेकिन देर शाम वह बगैर बाइक के घर लौटे इस पर परिजनों ने बाइक के बारे में पूछताछ की, लेकिन ई-रिक्शा चालक ने कोई जवाब नहीं दिया।

मौके से पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

परिजनों ने बताया शनिवार सुबह घर के लोग मवेशियों को चारा देने के लिए गए थे, इस बीच ज्ञानेंद्र पाल बगैर बताए घर से बाहर चले गए और रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली।रहीमाबाद इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस को मृतक के पास किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की पुष्टि होगी।

यह भी पढ़े : स्कूल के छात्र निकले लुटेरे, चेन लूटकर खरीदा 1 लाख का आईफोन

यह भी पढ़े : जमीन के विवाद में खुद को गोली मारकर रची झूठे केस की साजिश

यह भी पढ़े : आलमबाग में गोली लगने के बाद कुख्यात लुटेरा गिरफ्तार, 57 मुकदमों में वांछित

यह भी पढ़े : 57 लाख के छात्रवृत्ति घोटाले में पूर्व समाज कल्याण अधिकारी उग्रसेन पाण्डेय गिरफ्तार, 71 आरोपी नामजद

यह भी पढ़े : उर्वरक सब्सिडी घोटाले का वांछित अभियुक्त चन्द्रभान वर्मा गिरफ्तार

यह भी पढ़े : STF की बड़ी कार्रवाई: फर्जी ईमेल के जरिये शिक्षकों से ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

यह भी पढ़े : 10 राज्यों में 49 हजार करोड़ की ठगी करने वाला गुरनाम सिंह गिरफ्तार

यह भी पढ़े : पांच दिन बीत गए अभी भी शोहराब पुलिस की पकड़ से दूर, लगातार बदल रहा अपना स्थान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *