एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।यूपी के आगरा जनपद में दो नाबालिग भाइयों को आईफोन खरीदने का इस कदर भूत सवार हुआ कि दोनों ने मिलकर एक आलू व्यापारी की सोने की चेन लूट लिया। इसके बाद फरार हो गए। शनिवार को दो नाबालिग को ताजगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.72 लाख रुपये नकद, एक आईफोन और मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है। साथ ही उनके इस गलत काम में मदद करने वाला मामा अभी फरार है।
चेन की कीमत नौ लाख रुपये आंकी गई
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए जानकारी दी कि पीड़ित महेंद्र सिंह, जो विश्वकर्मा पुरम निवासी और पेशे से आलू व्यापारी हैं, रोज सुबह टहलने के लिए जोनल पार्क रोड पर जाते हैं। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जब वह पार्क के पास टहल रहे थे, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। लूट के दौरान लॉकेट नीचे गिर गया, लेकिन बदमाश चेन लेकर चौपाटी की ओर भाग निकले।महेंद्र सिंह ने शोर मचाकर पीछा करने की कोशिश की, लेकिन बदमाश फरार हो गए। चेन की कीमत लगभग नौ लाख रुपये आंकी गई है।
बाइक नंबर मिलने से आरोपियों की हुई पहचान
वारदात के बाद सक्रिय हुई ताजगंज पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें आरोपियों की बाइक और उसका नंबर स्पष्ट दिखा। इससे दोनों की पहचान हुई और बंबू रिसॉर्ट के पास से दोनों नाबालिग भाइयों को पकड़ लिया गया। जांच में पता चला कि दोनों स्कूली छात्र हैं—एक 10वीं और दूसरा 11वीं कक्षा में पढ़ता है।पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी अक्सर जोनल पार्क में घूमने जाते थे और वहीं उन्होंने व्यापारी के गले में मोटी चेन देख रैकी शुरू की। योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया।
चेन को बेचवाने में मामा ने किया मदद
चेन लूटने के बाद वे अपने मामा प्रवेश के पास पहुंचे, जो ऊखर्रा का रहने वाला है। प्रवेश ने चेन बेचने में उनकी मदद की और कमीशन काटकर 1.92 लाख रुपये में सौदा तय किया। इसमें से 80 हजार रुपये ऑनलाइन और बाकी नकद दिए। आरोपियों ने इस रकम से एक लाख रुपये का आईफोन खरीदा।फिलहाल पुलिस प्रवेश की तलाश में दबिश दे रही है और दोनों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
यह भी पढ़े : जमीन के विवाद में खुद को गोली मारकर रची झूठे केस की साजिश
यह भी पढ़े : आलमबाग में गोली लगने के बाद कुख्यात लुटेरा गिरफ्तार, 57 मुकदमों में वांछित
यह भी पढ़े : उर्वरक सब्सिडी घोटाले का वांछित अभियुक्त चन्द्रभान वर्मा गिरफ्तार
यह भी पढ़े : STF की बड़ी कार्रवाई: फर्जी ईमेल के जरिये शिक्षकों से ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
यह भी पढ़े : 10 राज्यों में 49 हजार करोड़ की ठगी करने वाला गुरनाम सिंह गिरफ्तार
यह भी पढ़े : पांच दिन बीत गए अभी भी शोहराब पुलिस की पकड़ से दूर, लगातार बदल रहा अपना स्थान
यह भी पढ़े : अमेरिका में लहराया यूपी पुलिस का परचम, भारत को दिलाए सर्वाधिक पदक
