एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जब तेज बारिश के बाद एक युवक नाले में गिरकर बह गया। घटना मंजू टंडन ढाल के पास हुई, जहां पुलिया टूटने और जलभराव के चलते यह हादसा हुआ। नगर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। वहीं, परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटीं

स्थानीय निवासी रेनू ने बताया कि उसका पति सुरेश शनिवार सुबह करीब 7 बजे रोज की तरह काम पर निकल रहे थे। इसी दौरान टूटी पुलिया पर उनका पैर फिसल गया और वह नाले में गिरकर बह गए। तेज बहाव के कारण वह कुछ ही पलों में आंखों से ओझल हो गए।हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना मिलते ही नगर निगम की रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई। नाले में जलस्तर अधिक होने और तेज बहाव के कारण खोजबीन में कठिनाई आ रही है।

पुलिया कई महीनों से क्षतिग्रस्त है और जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं

स्थानीय महिलाओं ने बताया कि क्षेत्र में पुलिया कई महीनों से क्षतिग्रस्त है और जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। कई बार नगर निगम से इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि यही लापरवाही सुरेश की जान पर भारी पड़ी है।क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते टूटी पुलिया की मरम्मत होती और जलभराव की समस्या दूर की जाती, तो यह हादसा टल सकता था। फिलहाल नगर निगम की टीम सुरेश की तलाश में लगातार प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़े : आलमबाग में गोली लगने के बाद कुख्यात लुटेरा गिरफ्तार, 57 मुकदमों में वांछित

यह भी पढ़े : 57 लाख के छात्रवृत्ति घोटाले में पूर्व समाज कल्याण अधिकारी उग्रसेन पाण्डेय गिरफ्तार, 71 आरोपी नामजद

यह भी पढ़े : उर्वरक सब्सिडी घोटाले का वांछित अभियुक्त चन्द्रभान वर्मा गिरफ्तार

यह भी पढ़े : STF की बड़ी कार्रवाई: फर्जी ईमेल के जरिये शिक्षकों से ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

यह भी पढ़े : 10 राज्यों में 49 हजार करोड़ की ठगी करने वाला गुरनाम सिंह गिरफ्तार

यह भी पढ़े : पांच दिन बीत गए अभी भी शोहराब पुलिस की पकड़ से दूर, लगातार बदल रहा अपना स्थान

यह भी पढ़े : अमेरिका में लहराया यूपी पुलिस का परचम, भारत को दिलाए सर्वाधिक पदक

यह भी पढ़े : लखनऊ में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे पांच अभियुक्त गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *