photo ठगी करने वाला संदीप वर्मा गिरफ्तार

 एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ। राजधानी के विभूतिखण्ड थाना पुलिस ने जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी संदीप वर्मा, एवियान्स डेवलपर्स एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी का डायरेक्टर है, जिसने अपने साथियों संग मिलकर लोगों से प्लॉट देने के नाम पर भारी रकम हड़प ली।

पूरा मामला ऐसे हुआ उजागर

5 जुलाई  को राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार उपाध्याय ने थाना विभूतिखण्ड में शिकायत दी थी कि संजय कुमार वर्मा नामक व्यक्ति ने जमीन दिलाने के नाम पर उनसे लाखों रुपये ठग लिए। पैसा वापस मांगने पर उन्हें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान कंपनी के दूसरे डायरेक्टर संदीप वर्मा का नाम भी प्रकाश में आया।

इनके आपराधिक इतिहास के  बारे में जुटाई जा रही जानकारी

पुलिस ने संदीप वर्मा पुत्र जगनारायण वर्मा, निवासी ग्राम पटना सैदखानपुर, थाना कूरेभार, जनपद सुल्तानपुर (उम्र 32 वर्ष) को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी उ.नि. आसित कुमार यादव, उ.नि. राजेश कुमार यादव व कांस्टेबल दुर्गेश सिंह की टीम ने की। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।आरोपियों ने प्लॉट की रजिस्ट्री दिखाकर आम नागरिकों से ठगी की और प्राप्त पैसों से अपने निजी शौक पूरे किए। पुलिस अन्य जनपदों से आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटा रही है।

यह भी पढ़े : आलमबाग में गोली लगने के बाद कुख्यात लुटेरा गिरफ्तार, 57 मुकदमों में वांछित

यह भी पढ़े : STF की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय असलहा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़े : 10 राज्यों में 49 हजार करोड़ की ठगी करने वाला गुरनाम सिंह गिरफ्तार

यह भी पढ़े : पांच दिन बीत गए अभी भी शोहराब पुलिस की पकड़ से दूर, लगातार बदल रहा अपना स्थान

यह भी पढ़े : अमेरिका में लहराया यूपी पुलिस का परचम, भारत को दिलाए सर्वाधिक पदक

यह भी पढ़े : लखनऊ में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे पांच अभियुक्त गिरफ्तार

यह भी पढ़े : पचास हजार का इनामी मोहम्मद रुकसार गिरफ्तार, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद

यह भी पढ़े : ग्राहक को थूका हुआ दूध बेचने वाला दूधिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *