एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।काशी नगरी सावन मास के पहले ही दिन पूरी तरह शिवमय हो उठी। बाबा विश्वनाथ के भक्तों की आस्था और श्रद्धा से पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रावण मास के प्रथम दिन सुबह मंगल आरती के बाद एक भव्य नवाचार की शुरुआत हुई। मंदिर न्यास की ओर से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई।
अधिकारियों ने कतारबद्ध शिवभक्तों का गर्मजोशी से किया स्वागत
काशी के मंडलायुक्त और मंदिर न्यास के अध्यक्ष एस. राजलिंगम के नेतृत्व में मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण और अन्य अधिकारियों ने कतारबद्ध शिवभक्तों का गर्मजोशी से स्वागत किया।यह पहला अवसर रहा जब मंदिर परिसर में भगवान विश्वनाथ, भगवान दंडपाणि और भगवान बैकुण्ठेश्वर के तीनों शिखरों के सम्मुख श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई। फिर गर्भगृह से भगवान बद्रीनारायण मंदिर तक हरि-हर परंपरा का प्रतीक बनाते हुए फूलों की वर्षा की गई।
श्रद्धालुओं में प्रसादस्वरूप वितरित किया जाएगा
तीसरे चरण में माता अन्नपूर्णा को तीन पुष्प थाल अर्पित किए गए, जिन्हें दिनभर श्रद्धालुओं में प्रसादस्वरूप वितरित किया जाएगा।उधर प्रयागराज, कानपुर और अन्य शहरों के शिवालयों में भी श्रावण मास का आगाज भक्तिभाव के साथ हुआ। संगम नगरी प्रयागराज में भोर से ही श्रद्धालुओं ने मां गंगा से जल भरकर महादेव का जलाभिषेक किया। कोटेश्वर महादेव, पांडेश्वर, नागवासुकी, हाटकेश्वर, दशाश्वमेध ब्रह्मेश्वर मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज रही।
जाजमऊ स्थित मंदिरों में भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे
इसी तरह कानपुर के बाबा आनंदेश्वर, सिद्धनाथ और जाजमऊ स्थित मंदिरों में भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सावन के पहले शुक्रवार को शिवभक्ति और मातृ आराधना का यह अद्भुत संगम रहा, जिसमें भक्ति, अनुशासन और संस्कृति की त्रिवेणी देखने को मिली। प्रशासन द्वारा सभी स्थानों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मंदिर परिसरों और घाटों पर सीसीटीवी, जल पुलिस और वालंटियर्स की तैनाती की गई है। श्रद्धालु भावविभोर होकर सावन की भक्ति में लीन हैं।
यह भी पढ़े : 10 राज्यों में 49 हजार करोड़ की ठगी करने वाला गुरनाम सिंह गिरफ्तार
यह भी पढ़े : पांच दिन बीत गए अभी भी शोहराब पुलिस की पकड़ से दूर, लगातार बदल रहा अपना स्थान
यह भी पढ़े : अमेरिका में लहराया यूपी पुलिस का परचम, भारत को दिलाए सर्वाधिक पदक
यह भी पढ़े : लखनऊ में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे पांच अभियुक्त गिरफ्तार
यह भी पढ़े : पचास हजार का इनामी मोहम्मद रुकसार गिरफ्तार, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद
यह भी पढ़े : ग्राहक को थूका हुआ दूध बेचने वाला दूधिया चढ़ा पुलिस के हत्थे
