एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ। राजधानी के रहीमाबाद में ढाबे से खाना खाकर एक बाइक से घर वापस जा रहे पिता पुत्र की मोटरसाइकिल एक घोड़े से टकरा गई । हादसे में पिता- पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए मलिहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया और बेटे को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

क्लीनिक बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे पिता और पुत्र

रहीमाबाद थाना क्षेत्र के तेरवा गांव निवासी नवल किशोर निजी चिकित्सक है और वह लोधई में क्लीनिक चलाते थे। रविवार रात लगभग 12 बजे नवल किशोर अपने बेटे करन 14 वर्ष बाइक से बंजारन खेड़ा स्थित अवध ढाबा से खाना खाकर अपने घर जा रहे थे। जिस समय वह गढ़ी जिंदौर के सामने पहुंचे उनकी बाइक के सामने अचानक एक घोड़ा आ गया और नवल किशोर की बाइक घोड़े से टकरा गई । हादसे में नवल किशोर और उनका बेटा करन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची रहीमाबाद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलिहाबाद ले गए ।

हादसे के बाद घोड़े की भी हो गई मौत

जहां डॉक्टरों ने नवल किशोर को मृत घोषित कर दिया और करन की हालत को देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार नवल किशोर के दो पत्नियों ममता और नंदनी हैं घायल करन ममता का बेटा है। मृतक नवल किशोर के दोनों पत्नियों से कुल 6 बेटा और बेटियां हैं । घटना के संबंध में थाना प्रभारी रहीमाबाद आनंद कुमार द्विवेदी ने बताया घोड़े से टकराकर नवल किशोर और घोड़े दोनों की मौत हो गई तथा उसका बेटा कारण घायल हो गया ।

यह भी पढ़े : पांच दिन बीत गए अभी भी शोहराब पुलिस की पकड़ से दूर, लगातार बदल रहा अपना स्थान

यह भी पढ़े : अमेरिका में लहराया यूपी पुलिस का परचम, भारत को दिलाए सर्वाधिक पदक

यह भी पढ़े : लखनऊ में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे पांच अभियुक्त गिरफ्तार

यह भी पढ़े : पचास हजार का इनामी मोहम्मद रुकसार गिरफ्तार, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद

यह भी पढ़े : ग्राहक को थूका हुआ दूध बेचने वाला दूधिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

यह भी पढ़े : 24 करोड़ की छात्रवृत्ति घोटाले में वांछित पवन कुमार उर्फ बंटी गिरफ्तार

यह भी पढ़े : सीएम याेगी, उपमुख्यमंत्रियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर दी विनम्र श्रद्धांजलि

यह भी पढ़े : सीबीआई अफसर बनकर बरेली के वैज्ञानिक से 1.29 करोड़ की ठगी,चार गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *