एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ। तिहाड़ जेल से पैरोल पर छूटने के बाद सिरियल किलर शोहराब अचानक गायब हो गया है। पांच दिन बीतने के बाद भी वह पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी अंतिम लोकेशन मुरादाबाद में ट्रेस की गई थी, लेकिन तब से वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दिल्ली पुलिस और यूपी एसटीएफ की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। इसमें चौंकाने वाली बात यह है कि जेल से बाहर आने के बाद शोहराब न सिर्फ प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बेधड़क घूमता रहा, बल्कि नेपाल तक गया, और किसी भी पुलिस या खुफिया एजेंसी को भनक तक नहीं लगी। स्थानीय पुलिस की नाकामी और सुरक्षा में लापरवाही ने अब कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
अपराधी की प्रतिदिन तैयार होने वाली रिपोर्ट पर उठे सवालियां निशान
पुलिस विभाग के सूत्रों की माने तो शोहराब तिहाड़ जेल से छूटने के बाद पत्नी को साथ लेकर मुरादाबाद गया। वहां कुछ दिन रूकने के बाद लखनऊ होते हुए नेपाल तक गया, लेकिन रास्ते में उसे कहीं पर भी रोका तक नहीं गया। वहीं, दिल्ली पुलिस की तरफ से पैरोल की जानकारी यूपी पुलिस को दी गई न ही जिला स्तर पर उसकी निगरानी की गई, जबकि बीट प्रभारी को उस क्षेत्र के अपराधी की प्रतिदिन की रिपोर्ट तैयार करनी होती है। सोहराब की पत्नी बाहर गई तो पुलिस वालों ने पता तक नहीं किया कि वह कहां और किसके साथ गई है। अब किसी तरह की घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?
एसटीएफ ने शोहराब की पत्नी से की बातचीत, हाथ लगे अहम सुराग
इस मामले में अभी लखनऊ पुलिस भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। बस केवल इतना है कि दिल्ली से शोहराब के फरार होने की जानकारी है। पुलिस अपने स्थर जांच कर रही है। हालांकि इसमें मजे की बात यह है कि लखनऊ पुलिस का कहना है कि शोहराब दिल्ली से लखनऊ आ रहा है इसकी जानकारी यहां की पुलिस को नहींदी गई। हालांकि बताया जा रहा है कि एसटीएफ ने शोहराब की पत्नी सन्नों से पूछताछ की तो कुछ अहम जानकारी हाथ लगी है। जिसकी मदद से एसटीएफ शोहराब तक पहुंच सकती है। एसटीएफ शोहराब के साथ बंद कैदियों और उसके साथियों से पूछताछ कर रही। जिससे कुछ सुराग लग सके।
कहीं किसी बड़ी वारदात के फिराक में तो नहीं शोहराब
शोहराब एक शातिर अपराधी है और पेरोल समाप्त होने के बाद तिहाड़ जेल न जाने के पीछे उसकी कोई न कोई बड़ी साजिश होगी। ऐसा तो नहीं किसी बड़ी वारदात की प्लान में तो बाहर नहीं आया है। वारदात करने के बाद कोर्ट में सरेंडर करने की सोच रहा हो। हालांकि शोहराब की खोज में एसटीएफ के साथ साथ लखनऊ पुलिस भी सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम भी लग गई है। आरोपी के घर के आसपास रहने वालों से भी पूछताछ की जा रही है। शोहराब को जेल से बाहर आये पांच दिन से अधिक हो गया लेकिन अभी तक वहां कहां छिपा हुआ है, यह पता लगाने में पुलिस व जांच एजेंसियां दोनों नाकाम है।
भयभीत गवाहों ने सुरक्षा की लगाई गुहार
शोहराब के बाहर रहने से जिनसे उसका विवाद चल रहा है वह भयाक्रांत है। लखनऊ के कैंट में एक रात में तीन लोगों की हत्या के आरोपी शोहराब के तिहाड़ जेल न पहुंचने से मुख्य गवाह गोपाल शर्मा ने पुलिस व मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। जिसमें लिखा है कि शोहराब जैसे अपराधी खुले में घूम रहे हैं, हम गवाहों की जान का खतरा उत्पन्न हो गया है। तत्काल गवाहों को सुरक्षा प्रदान किया जाए। क्योंकि उनकी सुरक्षा को लेकर पूरा परिवार भयभीत है।
यह भी पढ़े : अमेरिका में लहराया यूपी पुलिस का परचम, भारत को दिलाए सर्वाधिक पदक
यह भी पढ़े : लखनऊ में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे पांच अभियुक्त गिरफ्तार
यह भी पढ़े : पचास हजार का इनामी मोहम्मद रुकसार गिरफ्तार, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद
यह भी पढ़े : ग्राहक को थूका हुआ दूध बेचने वाला दूधिया चढ़ा पुलिस के हत्थे
यह भी पढ़े : 24 करोड़ की छात्रवृत्ति घोटाले में वांछित पवन कुमार उर्फ बंटी गिरफ्तार
यह भी पढ़े : सीएम याेगी, उपमुख्यमंत्रियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर दी विनम्र श्रद्धांजलि
यह भी पढ़े : सीबीआई अफसर बनकर बरेली के वैज्ञानिक से 1.29 करोड़ की ठगी,चार गिरफ्तार
