एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ। प्रतापगढ़ जनपद के थाना पट्टी में दर्ज गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित और 50,000 के इनामी अभियुक्त मोहम्मद रुक्सार को एसटीएफ टीम ने जनपद सुल्तानपुर के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। रुक्सार के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और 800 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

प्रतापगढ़ का रहने वाला है रुक्सार

अभियुक्त रुक्सार पुत्र मोईन खान, निवासी ग्राम पूरे देवजानी, थाना कंधई, जनपद प्रतापगढ़ का रहने वाला है। वह थाना पट्टी में दर्ज मुकदमे में वांछित था। घटना 17 जून की है, जब रुक्सार ने अपने साथियों के साथ मिलकर इखलाक और अन्य के साथ मारपीट और गालीगलौज की थी, जिसकी एफआईआर अल्ताफ अहमद ने दर्ज कराई थी।एसटीएफ को इनामी अपराधियों की गतिविधियों की लगातार सूचना मिल रही थी। इसी क्रम में डीएसपी धर्मेश कुमार शाही के पर्यवेक्षण में उ.नि. अतुल चतुर्वेदी सहित एक टीम गठित कर जानकारी जुटाई जा रही थी।

गिरफ्तारी से बचने के लिए बाहर भागने की फिराक में था अभियुक्त

मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने सोमवार की शाम करीब 17:15 बजे, सर्विस लेन, निदुरा अंडरपास, थाना जयसिंहपुर, सुल्तानपुर के पास से उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में रुक्सार ने जुर्म स्वीकारते हुए बताया कि वह फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए बाहर भागने की फिराक में था। उसके खिलाफ अब थाना जयसिंहपुर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : 24 करोड़ की छात्रवृत्ति घोटाले में वांछित पवन कुमार उर्फ बंटी गिरफ्तार

यह भी पढ़े : सीएम याेगी, उपमुख्यमंत्रियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर दी विनम्र श्रद्धांजलि

यह भी पढ़े : सीबीआई अफसर बनकर बरेली के वैज्ञानिक से 1.29 करोड़ की ठगी,चार गिरफ्तार

यह भी पढ़े : ग्राहक को थूका हुआ दूध बेचने वाला दूधिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *