एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक बाइक स्टंट करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। स्टंट में प्रयुक्त पांच स्पोर्ट्स बाइकों को सीज किया गया है। गिरफ्तार युवकों पर धारा 281 व 125 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

वायरल वीडियो के आधार पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ युवक सार्वजनिक मार्ग पर बाइक से स्टंट करते नजर आए। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए 5 जुलाई को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।इसके बाद उपनिरीक्षक महेश कुमार सिंह और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर स्टंट कर रहे पांच युवकों को प्लासियों माल के पीछे से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि मौसम अच्छा था, इसलिए स्टंट करने आ गए थे। जब उनसे बाइकों के कागज़ मांगे गए, तो कोई वैध दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं कर सका।

गिरफ्तार युवकों की पहचान

धीरज निषाद (22 वर्ष), रायबरेली – पढ़ाई करता है

विशाल कुमार (22 वर्ष), लखनऊ – पढ़ाई करता है

विकास यादव (22 वर्ष), बलिया – बेरोजगार

कुलदीप पाल (24 वर्ष), रायबरेली – इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर कार्यरत

सचिन राजपूत (18 वर्ष), रायबरेली – जेसीबी चालक

जब्त की गई बाइकों की जानकारी

यामाहा आर15 (UP32 QC 3115)

केटीएम ड्यूक 200 (UP32 NQ 4827)

केटीएम ड्यूक 390 (UP60 BC 3628)

यामाहा एमटी 15 (UP33 CC 2128)

केटीएम ड्यूक 200 (UP33 CJ 1804)

पुलिस का बयान

थाना प्रभारी ने बताया कि इन युवकों द्वारा की गई लापरवाही आमजन के जीवन और सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती थी। साथ ही इन युवकों ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिससे गलत संदेश फैल रहा था। सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया है।’

यह भी पढ़े : सीएम याेगी, उपमुख्यमंत्रियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर दी विनम्र श्रद्धांजलि

यह भी पढ़े : वंदे भारत पर हमला करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, कई संगीन मुकदमे दर्ज

यह भी पढ़े : सीबीआई अफसर बनकर बरेली के वैज्ञानिक से 1.29 करोड़ की ठगी,चार गिरफ्तार

यह भी पढ़े : ग्राहक को थूका हुआ दूध बेचने वाला दूधिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

यह भी पढ़े : 24 करोड़ की छात्रवृत्ति घोटाले में वांछित पवन कुमार उर्फ बंटी गिरफ्तार

यह भी पढ़े : मर्चेंट नेवी इंजीनियर अनुराग तिवारी का शव घर पहुंचा तो मचा कोहराम

यह भी पढ़े : तीन दिवसीय आम महोत्सव-2025 का सीएम योगी ने किया भव्य शुभारंभ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *