एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।यूपी में आगामी कांवड़ यात्रा का सकुशल सम्पन्न कराने को लिए पुलिस व प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।चूंकि श्रावण मास के पवित्र अवसर पर हर साल लाखों कांवड़िए हरिद्वार से जल भरकर यूपी के विभिन्न जिलों से होते हुए शिवालयों तक पहुंचते हैं। इस साल यात्रा के सुचारु संचालन और सुरक्षा के लिए प्रशासन ने विशेष सुरक्षा प्लान और ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था लागू कर दी है। साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान ड्रोन से निगरानी की जाएगी।

बिजनौर से शुरू होगा यूपी में प्रवेश

जानकारी के लिए बता दें कि हर साल हरिद्वार से जल लेकर आने वाले कांवड़ियों का उत्तर प्रदेश में पहला प्रवेश बिंदु बिजनौर जिला होता है। हर साल यहां से लाखों श्रद्धालु यूपी में दाखिल होते हैं, जिससे सुरक्षा और व्यवस्था की दृष्टि से यह क्षेत्र संवेदनशील माना गया है। इसीलिए पुलिस मुख्यालय से यहां के कप्तान को विशेष निर्देश जारी किया गया है। इसी क्रम में भीड़ से निपटने के लिए अलग से पुलिस द्वारा इंतजाम किया जा रहा है। कांवरियों के मार्ग में भारी वाहन न आ जा सके। इसके लिए अलग से प्लान तैयार किया गया है। साथ ही कांवड़ यात्रा की निगरानी के लिए हेल्प डेस्क और निगरानी टीम का गठन किया जा रहा है।

पश्चिम के प्रमुख धार्मिक स्थल बनेंगे फोकस पॉइंट

पुलिस के मुताबिक मेरठ का प्रसिद्ध औघड़नाथ मंदिर, गाजियाबाद का दूधेश्वरनाथ मंदिर और अन्य शिवालय इस यात्रा में प्रमुख पड़ाव होते हैं। इन स्थलों पर पूरे सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचते हैं, इसलिए यहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, स्वास्थ्य शिविर और जलपान केंद्र बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्ग मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और बुलंदशहर जिलों से होकर गुजरते हैं। इन मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए संबंधित जिला प्रशासन ने यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं और शिविरों की विशेष व्यवस्था की है। गाजियाबाद ने कांवड़ यात्रा के लिए बकायदा यातायात प्लान भी जारी कर दिया है।

यह भी पढ़े : शबे-आशूर के मौके पर लखनऊ में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से बचकर चलें

यह भी पढ़े : दामाद की दरिंदगी: सास और ससुर के शरीर में मिले चाकू के 33 वार, वारदात के पीछे रही यह बड़ी वजह

यह भी पढ़े : कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले, निजी क्षेत्र में हर साल एक लाख बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

यह भी पढ़े : राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने लखनऊ में मचाया हंगामा, मां से मिलने पहुंची तो नहीं खोला दरवाजा

यह भी पढ़े : तीन दिवसीय आम महोत्सव-2025 का सीएम योगी ने किया भव्य शुभारंभ

यह भी पढ़े : संभल में शादी की खुशी मातम में बदली: हादसे में दूल्हा समेत 5 की मौत, 9 घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *