एसएमयूपीन्यूज, संभल । यूपी के संभल के जुनावई थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। दूल्हे सूरज (20) की बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई, जिसमें दूल्हे समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

शाम को करीब साढ़े सात बजे की घटना

घटना मेरठ-बदायूं हाईवे स्थित जनता इंटर कॉलेज के पास शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। हादसे के वक्त बोलेरो में कुल 14 लोग सवार थे। सभी लोग जनपद बदायूं के बिल्सी क्षेत्र स्थित गांव सिरसौल बारात लेकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बारात की अन्य 11 गाड़ियां पहले ही रवाना हो चुकी थीं, जबकि दूल्हे की बोलेरो पीछे छूट गई थी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के उड़ गए परखच्चे

हादसे में दूल्हे सूरज के अलावा आशा (26), हिमांशी (3), देवा उर्फ सचिन (19) और सचिन का दो वर्षीय बेटा शामिल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने जेसीबी मशीन की सहायता से कार काटकर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला।

पांच गंभीर रूप से घायल अलीगढ़ रेफर

घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने 5 को मृत घोषित कर दिया, जबकि 5 गंभीर घायलों को अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर किया गया। सूचना पर एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई, एएसपी अनुकृति शर्मा और सीओ दीपक तिवारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की।

यह भी पढ़े : दामाद की दरिंदगी: सास और ससुर के शरीर में मिले चाकू के 33 वार, वारदात के पीछे रही यह बड़ी वजह

यह भी पढ़े : कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले, निजी क्षेत्र में हर साल एक लाख बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

यह भी पढ़े : राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने लखनऊ में मचाया हंगामा, मां से मिलने पहुंची तो नहीं खोला दरवाजा

यह भी पढ़े : तीन दिवसीय आम महोत्सव-2025 का सीएम योगी ने किया भव्य शुभारंभ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *