एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।बरेली पुलिस लाइन शुक्रवार सुबह अनुशासन और परिश्रम की जीवंत मिसाल बन गई। साप्ताहिक परेड में चुस्त-दुरुस्त वर्दी में सधे कदमों से मार्च करते पुलिसकर्मियों ने जहां अपनी तैयारी का प्रदर्शन किया, वहीं एसएसपी अनुराग आर्य ने उनकी सलामी लेकर टर्नआउट और अनुशासन का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों को साफ शब्दों में चेताया कि पुलिस की पहचान उसकी वर्दी और कार्यशैली से होती है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आधुनिक आरटीसी कंट्रोल रूम का उद्घाटन

निरीक्षण के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने बरेली पुलिस को अत्याधुनिक आरटीसी कंट्रोल रूम की सौगात दी। इस हाईटेक कंट्रोल रूम में हाई डेफिनिशन सीसीटीवी कैमरों के जरिए इनडोर कक्षाओं, भोजनालय, मनोरंजन कक्ष और बैरकों तक की गतिविधियों पर रीयल टाइम निगरानी की जा सकेगी। साथ ही, आपात स्थितियों में त्वरित रिस्पॉन्स के लिए हॉटलाइन और अन्य तकनीकी कनेक्टिविटी भी सुनिश्चित की गई है।इस अवसर पर एसएसपी ने कहा, “यह कंट्रोल रूम पुलिस प्रशिक्षण की प्रणाली को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगा। इससे न सिर्फ अनुशासन बेहतर होगा, बल्कि व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।”

भोजनालय से लेकर बैरकों तक किया निरीक्षण

परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड, आदेश कक्ष, रजिस्टर, रिकॉर्ड रूम और भोजनालय का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों के लिए बने बैरकों में जाकर भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था का मूल्यांकन किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के दौरान किसी भी आरक्षी को असुविधा न हो।

वरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस मौके पर सीओ नगर प्रथम आशुतोष शिवम, सीओ नगर द्वितीय अजय कुमार, प्रतिसार निरीक्षक हरमीत सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने आरटीसी कंट्रोल रूम की व्यवस्था की सराहना की और पुलिस प्रशिक्षण की गुणवत्ता में इसके दूरगामी प्रभाव की उम्मीद जताई।

यह भी पढ़े : दामाद की दरिंदगी: सास और ससुर के शरीर में मिले चाकू के 33 वार, वारदात के पीछे रही यह बड़ी वजह

यह भी पढ़े : कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले, निजी क्षेत्र में हर साल एक लाख बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

यह भी पढ़े : गाड़ी का कागज मांगने पर भड़के दबंग, दारोगा की फाड़ी वर्दी

यह भी पढ़े : राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने लखनऊ में मचाया हंगामा, मां से मिलने पहुंची तो नहीं खोला दरवाजा

यह भी पढ़े : झांसी मेडिकल कॉलेज में हादसा, डॉक्टर के इकलौते बेटे की हॉस्टल की छत से गिरकर मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *