एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।राजधानी के अलीगंज निवासी आभूषण कारोबारी राकेश रस्तोगी की अमीनाबाद स्थित ज्वेलरी शॉप से करीब 500 ग्राम सोना चोरी हो गया। चोरी का आरोप दुकान में काम करने वाले कारीगर सुरेश रस्तोगी और श्याम बाबू सोनी पर है, जो वारदात के बाद से फरार हैं। जब दुकान पर एक दिन बाद नहीं आया तब कारोबारी को शंका हुई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोरी का पता दुकान के स्टॉक मिलान के दौरान चला
राकेश रस्तोगी ने अमीनाबाद में वर्षों से आभूषण का व्यापार कर रखा है। दुकान में कई कारीगर काम करते हैं, जिनमें से सुरेश रस्तोगी और श्याम बाबू लंबे समय से भरोसेमंद रूप में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि बीते दिनों दोनों ने मिलकर दुकान से करीब 500 ग्राम सोना चुपचाप निकाल लिया और फिर गायब हो गए। चोरी का पता दुकान के स्टॉक मिलान के दौरान चला।पीड़ित व्यवसायी ने इस संबंध में संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
इंस्पेक्टर समेत तीन घरों में चोरी
राजधानी के तीन अलग -अलग थानाक्षेत्र में चोरों ने इंस्पेक्टर समेत तीन अन्य लोगों के घरों को साफ कर दिया। इस मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। ठाकुरगंज के लाला बाग निवासी पुलिस इंस्पेक्टर कुलदीप तिवारी वर्तमान में झांसी में तैनात है। घर का ताला बंद करके झांसी गए थे। सोमवार को पड़ोसी ने घर का ताला टूटने की जानकारी दी। यहां आकर देखा तो लाखों के जेवर व बीस हजार की नकदी गायब थी।
वापस लौटीं को घर का ताला टूटा मिला
इसी प्रकार से इंदिरानगर निवासी अोमवती सक्सेना परिवार के साथ कहीं बाहर गई थी, वापस लौटीं को घर का ताला टूटा मिला। घर अंदर गई तो देखा पांच लाख की नकदी और जेवर गायब थे। इसी प्रकार से आशियाना के रजनीखंड निवासी गौरव सिन्हा के मकान से किसी ने चालीस हजार रुपये पार कर दिया। तीनों मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े : झांसी मेडिकल कॉलेज में हादसा, डॉक्टर के इकलौते बेटे की हॉस्टल की छत से गिरकर मौत
यह भी पढ़े : गाड़ी का कागज मांगने पर भड़के दबंग, दारोगा की फाड़ी वर्दी
